मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: पटना, भोजपुर, बक्‍सर और जहानाबाद से आए गए नतीजे; वैशाली, नालंदा और सारण का हाल भी जानें

Patna Panchayat Mukhia Chunav Result बिहार में आज चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। शुरुआती परिणाम पटना बक्‍सर जहानाबाद और भोजपुर जिले से आ गए हैं। मुखिया जिला परिषद सदस्‍य पंचायत समिति सदस्‍य सरपंच वार्ड सदस्‍य और पंच के पदों की मतगणना हो रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:16 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:33 PM (IST)
मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: पटना, भोजपुर, बक्‍सर और जहानाबाद से आए गए नतीजे; वैशाली, नालंदा और सारण का हाल भी जानें
Patna Panchayat Mukhia Chunav Result: पंचायत चुनाव के नतीजे यहां देखें। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Panchayat Mukhia Chunav Result: बिहार में आज चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। मुखिया, जिला परिषद सदस्‍य, पंचायत समिति सदस्‍य, सरपंच, वार्ड सदस्‍य और पंच के पदों के लिए नतीजे आने लगे हैं। सबसे पहले नतीजे बक्‍सर और भोजपुर जिले से आए हैं। यहां आप पटना (Patna) जिले के दुल्हिन बाजार व बिहटा, बक्सर (Buxar) के इटाढ़ी, बेगूसराय (Begusarai) के नावकोठी व खोदावंदपुर, नालंदा (Nalanda) के इस्लामपुर व राजगीर, भोजपुर (Bhojpur) के तरारी, जहानाबाद (Jahanabad) के हुलासगंज, अरवल (Arwal) के कलेर, सारण (Saran) के मशरक व पानापुर, सिवान (Siwan) के गुठनी, मैरवा व नौतन, गोपालगंज (Gopalganj) के कटेया व पंचदेवरी और वैशाली (Vaishali) जिले के लालगंज व चेहरांकला प्रखंड के नतीजे जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें - एक Click में जानिए कोसी, पूर्व बिहार और सीमांचल के पंचायत चुनाव परिणाम

पटना, बक्‍सर और भोजपुर जिले में ये बने मुखिया

बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया लालू प्रसाद को विनोद सिंह ने मुखिया का चुनाव 223 मतों से जीत लिया है। इस प्रखंड में 15 पंचायतों की मतगणना हो रही है। बक्‍सर में इटाढ़ी के प्रखंड प्रमुख रमन चौहान चुनाव हार गए हैं। उनकी सीट से मधुकर गुप्‍ता चुनाव जीत गए हैं। इधर, भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड की सेदहां पंचायत में 22 वर्ष के अक्षय कुमार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। वे सातवीं तक पढ़े हैं।

पटना जिले के दो प्रखंडों में हो रही मतगणना

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड की धाना निसरपुरा पंचायत में धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल, सदावह डोरवा में प्रभात यादव की पत्‍नी रेखा कुमारी, राजीपुर से गुड़‍िया देवी, काब में खुर्शीदा परवीन मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। इस प्रखंड में मुमताज अंसारी जिला परिषद का चुनाव जीत गए हैं। बिहटा प्रखंड की आनंदपुर पंचायत से किरण देवी, सिकंदरपुर में अर्धानंद पासवान, कटेसर पंचायत से सुमन कुमारी मुखिया पद पर चुनी गई हैं। आनंदपुर पंचायत में छोटी कुमारी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। बिहटा में जिला परिषद उत्‍तरी भाग की सीट से आशा देवी ने पूर्व जिला परिषद ज्‍योति सोनी को चुनाव हरा दिया है। सिकंदरपुर में मीरा देवी ने पंचायत समिति के लिए पूर्व प्रमुख मानती देवी को हरा दिया है। बिहार में प्रमुख और उप प्रमुख दोनों ही चुनाव हार गए हैं। पूर्व उप प्रमुख कुणाल कुमार को वरुण कुमार ने जबकि पूर्व प्रमुख मानती देवी को मीरा देवी ने हरा दिया है।

जहानाबाद और अरवल के रिजल्‍ट यहां देखें

जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड में विपिन कुमार चिरी पंचायत से मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। इसी प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के तौर पर कमला कुमारी निर्वाचित हुई हैं। अरवल जिले के कलेर प्रखंड की वलिदाद से दुखनी देवी, इंजोर पंचायत में विकास कुमार पटेल मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

बेगूसराय जिले के चुनाव नतीजे यहां देखें

बेगूसराय जिले के चेहराकला प्रखंड की विशनपुर अररा पंचायत पम्मी कुमारी, चेहराकला में ब्रम्हदेव राय,  मंसूरपुर हलैया में शंभू शरण राय, अबाबकरपुर में रामदीप कुमार, मथना मिल्की में नंदकिशोर राय, खाजेचांद छपड़ा में शाकिब अनवर विजय मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। वहीं लालगंज प्रखंड की जलालपुर पंचायत में सुधांशु कुमार, सररिया में उर्मिला राय, सहदुल्लाहपुर में पिंकी कुमारी, युसुफपुर में शीला देवी, मानपुर मोटालूक में शशिकांत गोविंद मुखिया का चुनाव जीते हैं।

सिवान जिले में आने लगे नतीजे

सिवान जिले के गुठनी प्रखंड की सोहगरा पंचायत से रंजीत कुशवाहा मुखिया बन गए हैं। सारण जिले के मशरख प्रखंड के डुमरसन पंचायत से बच्चालाल साह, कर्णकुदरिया पंचायत से अशरफ अली की पत्नी नसीमा खातून, चांदकुदरिया से धर्मेंद्र मांझी मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

बेगूसराय जिले के रिजल्‍ट यहां देखें

बेगूसराय में ग्राम पंचायत सागी मो इरशाद चुनाव जीत गए हैं। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया बेबी देवी चुनाव जीत गई हैं।

सबसे पहले यहां देखें पंचायत चुनाव के नतीजे

चौथे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार तक चलेगी। हम यहां आपको पंचायत चुनाव के ताजा नतीजे बताते रहेंगे। लेटेस्‍ट अपडेट हासिल करने के लिए इस खबर को अपडेट करते रहें। आपको बता दें कि हर निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने के साथ-साथ नतीजे भी घोषित होते जाएंगे।

LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: बिहार में चौथे चरण की मतगणना आज, केंद्राें पर तैयारियां जारी

दुल्हिन बाजार प्रखंड के 1492 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

दुल्हिन बाजार प्रखंड के 1492 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। सुबह आठ बजे से पालीगंज के खिड़ी मोड़ के आइटीआइ कालेज में मतगणना शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ एक मतगणना एजेंट के साथ ही प्रवेश मिलेंगा। मतगणनास्थल के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। प्रखंड परिसर में ही सभी पदों के लिये हेल्प डेस्क बनाया गया हैं। दुल्हिन बाजार प्रखंड के 14 पंचायतों में 181 मतदान केंद्र व छह सहायक मतदान केंद्रों पर कुल 94 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। 175 वार्ड सदस्य, 175 पंच सदस्य, 17 पंचायत समिति सदस्य, 14 मुखिया, 14 सरपंच व 2 जिला पार्षद पद के लिए मतगणना होनी है। गुरुवार की देर शाम तक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में प्रशासन की टीम जुटी रही।

chat bot
आपका साथी