Patna CoronaVirus News: पटना में मिले अबतक के सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, टूट गया 2020 का रिकॉर्ड

कोरोना संक्रमण की लहर ने राजधानी में शनिवार को अपने पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एक दिन में पटना में 1431 संक्रमित मिले हैं। पिछले साल 2020 में यह आंकड़ा 1069 था। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:43 PM (IST)
Patna CoronaVirus News: पटना में मिले अबतक के सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, टूट गया 2020 का रिकॉर्ड
पटना में शनिवार को 1431 कोरोना पॉजिटिव मिले।

जागरण संवाददाता, पटना: कोरोना संक्रमण की लहर ने राजधानी में शनिवार को अपने पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एक दिन में पटना में 1431 संक्रमित मिले हैं। पिछले साल 2020 में यह आंकड़ा 1069 था। वहीं बिहार में 3469 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही आज पांच की मौत हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

बता दें कि गत वर्ष 22 मार्च के बाद चार जुलाई को 1069 पॉजिटिव कैसे आए थे। वहीं शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 1431 संक्रमित एक दिन में मिले हैं। एक दिन पहले की बात करें तो राजधानी में शुक्रवार को नौ हजार 939 लोगों की जांच की गई। इसमें आठ डॉक्टरों समेत 661 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं 11 वर्षीय बच्चे व 18 वर्षीय युवक समेत 10 संक्रमितों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। दो दिन में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हजार 836 हो गई है। अबतक जिले में 58 हजार 37 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 53 हजार 532 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 469 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

पीएमसीएच में दूसरे दिन 150 से अधिक संक्रमित मिले, 82 भर्ती

प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 2134 आशंकितों की जांच की गई और इनमें से 159 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से चार पीएमसीएच के डॉक्टर और दस स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। इसके अलावा आइजीआइसी के एक समेत चार अन्य डॉक्टर पटना के निवासी हैं। पटना की 40 वर्षीय महिला और मुंगेर के 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई। देरशाम तक कोविड वार्ड में 82 मरीज भर्ती थे। नए संक्रमितों में पटना के पाटलिपुत्र इलाके के आठ, मछुआ टोली, मखनिया कुआं, राजेंद्र नगर, सैदपुर के दो-दो, कदमकुआं, बोङ्क्षरग रोड, लोहानीपुर, कंकड़बाग के एक-एक निवासी संक्रमित मिले हैं। 

एम्स में पटना के एक समेत चार की मौत, 110 संक्रमित भर्ती

एम्स पटना के कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पटना के पटेल नगर निवासी 25 वर्षीय युवक समेत चार लोगों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इसके अलाव आठ लोगों को डिस्चार्ज करने के साथ दस नए संक्रमितों को भर्ती किया गया। देरशाम तक यहां 110 लोग उपचाररत थे। 

chat bot
आपका साथी