कोरोना से पटना के बुजुर्ग रहें सावधान, जानें किस उम्र के लोग अधिक हो रहे संक्रमित

बिहार में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले राजधानी में ही हैं। पटना और आसपास के इलाकों बुजुर्गों में संक्रमण दर में इजाफा अलर्ट करने वाला है। अप्रैल की तुलना मई में 50 साल से ऊपर के लोगों में कोरोना संक्रमण दर करीब 9 फीसद बढ़ गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:00 PM (IST)
कोरोना से पटना के बुजुर्ग रहें सावधान, जानें किस उम्र के लोग अधिक हो रहे संक्रमित
पटना जंक्शन पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते चिकित्सक। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। Patna CoronaVirus Alert पटना में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बिहार में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले राजधानी में ही हैं। पटना और आसपास के इलाकों बुजुर्गों में संक्रमण दर में इजाफा अलर्ट करने वाला है। अप्रैल की तुलना मई में 50 साल से ऊपर के लोगों में कोरोना संक्रमण दर करीब 9 फीसद बढ़ गई है। राहत की बात है कि शून्य से 24 आयुवर्ग में संक्रमण में करीब 7 फीसद और 25 से 49 आयुवर्ग में भी लगभग तीन फीसद संक्रमण में कमी रिकॉर्ड की गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ब'चों और युवा वर्ग में संक्रमण दर 23 फीसद थी, जो घटकर 16.6 फीसद पहुंच गई। 25 से 49 आयुवर्ग में सर्वाधिक 54 फीसद से गिरकर 51 फीसद हो गई। 50 से 74 आयुवर्ग में 23 से 29 और 75 से 99 आयुवर्ग में 1.6 से बढ़कर 3.3 फीसद दर्ज की गई। 

आयुवर्ग में संक्रमण दर-


12 मई 


आयुवर्ग   - एक्टिव केस  - फीसद 

0-24    -   2504        - 16.6 

25 - 49   - 7678        - 51 

50-74     - 4360       - 29 

75-99     - 500         - 3.3

11 मई 

आयुवर्ग   - एक्टिव केस  - फीसद 


0-24      -   2693        - 17 

25 - 49   - 8144      - 51.5 

50-74     - 4501        - 28.4 

75-99   -   487      - 3.1

10 मई 

आयुवर्ग - एक्टिव केस - फीसद 


0-24    - 2878     - 17.4

25 - 49   -8528          - 51.7

50-74      - 4614      - 28.4

75-99    -   485        - 1.9

25 अप्रैल 


आयुवर्ग - एक्टिव केस - फीसद 

0-24   - 3766        -22.9

25 - 49   -8885    - 54.1

50-74   -  3501   - 21.3

75-99   - 269    - 1.6 

chat bot
आपका साथी