निगम के नए अंचल बने पाटलिपुत्रा और अजीमाबाद

नगर निगम में अब चार की बजाय छह अंचल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:14 PM (IST)
निगम के नए अंचल बने पाटलिपुत्रा और अजीमाबाद
निगम के नए अंचल बने पाटलिपुत्रा और अजीमाबाद

पटना । नगर निगम में अब चार की बजाय छह अंचल हो गए। पाटलिपुत्रा और अजीमाबाद अंचल नए रूप से शामिल किए गए है। नगर निगम में पूर्व से नूतन राजधानी अंचल को बांट कर पाटलिपुत्रा अंचल बनाया गया हैं, जबकि पटना सिटी अंचल को काट कर अजीमाबाद अंचल बनाया गया है। बांकीपुर और कंकड़बाग अंचल पूर्व की तरह ही रहेंगे। नगर विकास सह आवास विभाग की अधिसूचना के बाद नगर निगम की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। नवसृजित पाटलिपुत्रा अंचल में 16 वार्ड होंगे। इसकी जनसंख्या तीन लाख 66 हजार 902 बताई गई है। यह जवाहरलाल नेहरू मार्ग बेली रोड को सीमा मानते हुए दो अंचलों में विभाजित किया गया है। इसका प्रस्तावित मुख्यालय वार्ड 22 में अवस्थित जल पर्षद की पानी टंकी की भूमि पर होगा। वर्तमान में यह नूतन राजधानी अंचल के अधिकारियों से ही गाइड होगा। अजीमाबाद अंचल में 12 वार्ड होंगे। इसमें लगभग दो लाख 92 हजार लोग हैं। यह पटना सिटी के पुराने कार्यालय से ही संचालित होगा। नगर आयुक्त ने विघटित अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया हैं कि वे नवगठित अंचलों को उनके वार्ड के अनुरूप संसाधन एवं मानवबल तत्काल हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें एवं संबंधित कार्यालय व रिकॉर्ड संचिका सहित उपलब्ध कराएं। नए अचंलों में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्त करने की कवायद अपर नगर आयुक्त स्थापना के स्तर से की जाएगी। ये वार्ड होंगे शामिल

पाटलिपुत्रा अंचल : वार्ड संख्या एक, दो, पांच, छह, सात, आठ, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 22ए, 22बी एवं 22 सी।

नूतन राजधानी अंचल : तीन, चार, नौ, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 28 और 37।

कंकड़बाग अंचल : 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 44, 45, 46 एवं 55।

बांकीपुर अंचल : 36, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 47, 48, 49, 50 एवं 51।

अजीमाबाद अंचल : 52, 53, 54, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 63, 64 एवं 65।

पटना सिटी अंचल : 62, 66, 67, 68, 69, 70, 71 एवं 72।

chat bot
आपका साथी