मां-बाप ने कहा- उसको ठीक कर दो और बेटे ने कर दिया कत्‍ल, हैरान कर देगी पटना में क्राइम की ये कहानी

माता-पिता के उकसाने पर बेटे ने मार दी थी गोली हत्‍या के मामले में मां संग तीन गिरफ्तार पटना की घटना में पिता अब तक फरार बुद्धा कालोनी में द्वारिका स्कूल के पास से हुई मानस सौरभ व उसकी मां की गिरफ्तारी पिता सहित एक अन्य की तलाश

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:06 AM (IST)
मां-बाप ने कहा- उसको ठीक कर दो और बेटे ने कर दिया कत्‍ल, हैरान कर देगी पटना में क्राइम की ये कहानी
पटना में हत्‍या के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। उत्तरी मंदिरी के बापू नगर निवासी छात्र विवेक की हत्या में शामिल मुख्य आरोपित सौरभ कुमार, उसके साथी मानस और सौरभ की मां सोनी देवी को द्वारिका स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ के घर से पुलिस को एक पिस्टल, एक कट्टा और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि 11 अक्टूबर को क्रिकेट खेलने को लेकर गांधी मैदान में विवेक का मंदिरी के रहने वाले कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। जिन लड़कों से विवाद हुआ वह सौरभ और मानस से संपर्क किये थे। सौरभ का विवेक से पुरानी दुश्मनी थी। सौरभ उस झगड़े की आड़ में विवेक से बदला लेने की योजना बनाई। मानस और दूसरे साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सौरभ की मां सोनी और पिता शंभू उसे समझाने की बजाए वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाने लगे। पुलिस शंभू और एक अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।

क्रिकेट खेलने के दौरान सीनियर जूनियर में हुआ था विवाद  

विवेक, सौरभ व आदर्श का सीनियर था। पुलिस की मानें तो स्कूल से ही सौरभ और विवेक के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 11 अक्टूबर को गांधी मैदान क्रिकेट खेलने के दौरान आदर्श और विवेक के बीच विवाद हो गया। विवेक सीनियर था और जूनियर की बात उसे बुरी लगी। विवेक ने आदर्श की पिटाई कर दी। फिर आदर्श ने यह बात अपने दोस्त सौरभ को बताई।  मौका देखकर सौरभ ने वारदात को अंजाम दिया।

मजाक उड़ाने और थप्पड़ मारने के बाद हत्या की योजना

पुलिस को सौरभ ने बताया कि वह विवेक की पिटाई कर रहा था। तभी उसकी बहन ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद विवेक और उसके दोस्त उसका मजाक उड़ा रहे थे। आरोप लगाया कि विवेक उसके घर के आसपास घूमते रहता था। उसे लगा कि वह उसे मार देगा, इसके बाद उसने विवेक को रास्ते से हटाने की साजिश की।

मानस की गिरफ्तारी के बाद खुला राज, पकड़ी गई मां

विवेक की हत्या के बाद सिटी एसपी अम्बरीश राहुल के नेतृत्व में थानेदार निहार भूषण मामले की जांच कर रहे थे। सौरभ और मानस की भूमिका संदेह के घेरे में थी। मानस मूल रूप से वैशाली का रहने वाला है, जो वर्तमान में बुद्धा कालोनी के छक्कन टोला में रहता था। पुलिस ने सबसे पहले मानस को गिरफ्तार की। सख्ती से पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया और सौरभ के ठिकाने की जानकारी दी। विवेक के सिर में गोली मारने के बाद सभी स्कूटी से हाजीपुर भाग गए। वहां से आरा होते हुए छपरा चले गए थे।

chat bot
आपका साथी