लापरवाही की हद: स्‍टेशन से पांच दिन पहले ही रवाना कर दी ट्रेन, मचा हड़कम्‍प

बिहार के गया जंक्‍शन से 15 नवंबर को रवाना की जाने वाली स्‍पेशल ट्रेन 10 नवंबर को ही रवाना कर दी गई। गलती की जानकारी होने पर ट्रेन को वापस किया गया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:15 PM (IST)
लापरवाही की हद: स्‍टेशन से पांच दिन पहले ही रवाना कर दी ट्रेन, मचा हड़कम्‍प
लापरवाही की हद: स्‍टेशन से पांच दिन पहले ही रवाना कर दी ट्रेन, मचा हड़कम्‍प

गया [जेएनएन]। इस बार रेलवे ने तो हद कर दी। ट्रेन को पांच दिन पहले ही रवाना कर दिया। इसकी जानकारी जब वरीय रेल अधिकारियों को हुई तो हड़कम्‍प मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को वापस किया गया। घटना बिहार के गया जंक्‍शन की है।

मिली जानकारी के अनुसार छठ पर्व को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा गया से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 15 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया गया था। लेकिन गया के स्‍टेशन मास्‍टर दीपक कुमार ने इसे 15 नवंबर के बदले 10 नवंबर को ही रवाना कर दिया।

छठ के अवसर पर भीड़ को देखते हुए चलाई गई 04098 आनंद बिहार-गया स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को गया पहुंची थी। इस ट्रेन को 15 नवंबर को वापस करना था, लेकिन उसे 10 नवंबर को ही आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया। जब तक भूल की जानकारी हुई, ट्रेन दुर्गावती स्टेशन पहुंच चुकी थी। वहां से उसे लौटाया गया।

गया के स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल ने बताया कि इस मामले में जांच टीम का गठन किया गया है। स्टेशन मास्टर से जवाब मांगा गया है। प्रथमदृष्‍टया मामला सही पाये जाने पर स्टेशन मास्टर दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी