जैविक कृषि से कम होगी खेती की लागत, बढ़ेगी पैदावार

जैविक कृषि से कम होगी खेती की लागत बढ़ेगी पैदावार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 01:39 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:14 AM (IST)
जैविक कृषि से कम होगी खेती की लागत, बढ़ेगी पैदावार
जैविक कृषि से कम होगी खेती की लागत, बढ़ेगी पैदावार

पटना (बिहटा)। जैविक खेती कई मायने में फायदेमंद है। इसमें लागत भी कम आएगी, खेतों को नुकसान नहीं पहुंचेगा और पैदावार भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। ये बातें शुक्रवार को जीजे कॉलेज, रामबाग में अनुमंडलस्तरीय दो दिवसीय कृषि यात्रिकरण मेले में विशेषज्ञों ने कहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मानती देवी ने किया। इस मौके पर बिहटा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विमलेश कुमार मिश्रा ने कृषि यात्रिकरण पर चर्चा करते हुए 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान तथा कृषि योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उन्होंने पीएम किसान सम्मान पाने वाले किसानों को किसान क्रेडिट बनाने के लिए संबंधित बैंकों में जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि बैंक अधिकारी उनका आवेदन नहीं लेता है या आनाकानी करता है तो वे लोग फॉर्म भरकर प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जहां से आवेदन बैंक को भेजा जाएगा। वहीं बिहटा आत्मा के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कृषि संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी।

कृषि विशेषज्ञों ने जीरो टिलेज विधि, जल संचय, जल-जीवन-हरियाली, जैविक खेती, पशुपालन व बागवानी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही मछली पालन पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए फसल के अवशेष को नहीं जलाकर उसे कृषि यंत्रों से उपचार करने की सलाह दी गई। इस मेले में पौध संरक्षण, पशुपालन विभाग सहित जिले के करीब एक दर्जन से अधिक कृषि यंत्र विक्रताओं के स्टॉल लगाए गए। इसमें दानापुर के कृषि पदाधिकारी कमलेश शर्मा, मनेर के परमानंद सुमन तथा नौबतपुर के अरुण कुमार शर्मा, बिहटा के तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार सहित चारों प्रखंडों के किसान, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी