डाक्‍टर पति की आशिकमिजाजी का विरोध करना बैंकर को पड़ा महंगा, हैरान कर देगी बेगूसराय की घटना

डाक्‍टर पति की आशिकमिजाजी का विरोध करना बैंकर महिला को महंगा पड़ गया है।पत्‍नी ने आरोप लगाया है कि डाक्‍टर के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसकी शिकायत थाने में की गई है। 21 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:51 AM (IST)
डाक्‍टर पति की आशिकमिजाजी का विरोध करना बैंकर को पड़ा महंगा, हैरान कर देगी बेगूसराय की घटना
डाक्‍टर के कई महिलाओं से अवैध संबंध का आरोप। सांकेतिक तस्‍वीर

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। चिकित्सक पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर बैंकर पत्नी को अगवा कर बेरहमी से पिटाई किए जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रतनपुर वार्ड 16 निवासी निक्की सिंह ने रतनपुर ओपी में पति छौड़ाही के इजराहा निवासी डा. अरविंद कुमार सिंह समेत उनके स्वजनों के खिलाफ आवेदन देकर प्राण रक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला नावकोठी पीएनबी बैंक में बतौर वरीय शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थापित हैं वहीं पति लखीसराय के पुरानी बाजार के महिला विद्या मंदिर के समीप शिशु सेवा सदन का संचालन करते हैं।

कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध

रतनपुर ओपी में दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि उनकी शादी 21 वर्ष पूर्व हुई थी। पति-पत्नी दोनों अपने कैरियर के प्रति जागरूक थे, जिसके कारण अधिक समय दोनों अलग-अलग ही रहते थे। दंपती को 20 वर्षीय एक पुत्री भी है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि उनके पति का कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है जिसका वो विरोध करती थी। इधर कुछ दिनों से पति की क्रूरता बढ़ गई और बात-बात पर मारपीट की जाने लगी।

पति ने रास्‍ते में कर लिया अगवा

सोमवार को बैंक जाने के क्रम में पति डा. अरविंद कुमार, देवर अरुण कुमार, नीतीश कुमार समेत एक अज्ञात बदमाश ने नावकोठी के इस्फा पुल के पास स्कूटी रोक लिया और पिस्तौल के बल पर जबरन सफेद रंग की बोलेरो से अगवा कर लिया। इसके बाद उन्हें नशे की सूई देकर बेहोश कर दिया गया। बाद में क्रिकेट बैट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में उन्हें रोसड़ा स्थित एक रिश्तेदार के यहां ले जाया गया, जहां से वह किसी तरह जान बचा कर बेगूसराय पहुंची और स्वजनों को उक्त जानकारी दी। इस दौरान महिला की स्कूटी, बैग, एटीएम, आधार कार्ड, पांच हजार रुपये नकद भी गायब कर दिया। इस संबंध में रतनपुर ओपीध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच पड़ताल शुरू की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी