दो अक्टूबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन जमा होगा लगान

दो अक्टूबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन लगान जमा होने लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM (IST)
दो अक्टूबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन जमा होगा लगान
दो अक्टूबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन जमा होगा लगान

पटना। दो अक्टूबर से सभी अंचलों में ऑनलाइन लगान जमा होने लगेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पटना जिले की समीक्षा के दौरान इसके लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं समय तक पूरी कर लें। त्रुटियों का निराकरण पहले ही कर लें। ऑनलाइन मोटेशन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

प्रधान सचिव ने समीक्षा के क्रम में पाया कि अभियान बसेरा में 1400 लोगों को जमीन नहीं मिली है। अंचलाधिकारी इसमें तेजी लाएं। सबको जमीन देनी है। जमीन उपलब्ध नहीं रहने पर क्रय कर उपलब्ध कराने की योजना है। दखल-दहानी की समीक्षा में पाया गया कि 428 पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर दखल नहीं दिलाया जा सका है। भू-अधिग्रहण योजना में तेजी लाने का निर्देश भी उन्होंने दिया। गया-डोभी एनएच के जमीन अधिग्रहण को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बख्तियारपुर रेल लाइन और दनियावां रेललाइन के भूमि अधिग्रहण पर संतोष प्रकट किया। कहा कि कैम्प लगाकर भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्याओं को दूर करें। राज्य सरकार की मंशा है कि भूमि प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती के साथ लागू किया जाए। भूमि विवाद का सुगम एवं त्वरित गति से निदान होगा। बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम 2009 लागू है। भूमि से संबंधित वादों के निष्पादन के लिए राज्य की न्यायिक सेवा पर बढ़ता दबाव इससे कम होगा। बैठक में अपर सचिव बीरेंद्र कुमार मिश्र, संयुक्त निदेशक विनोद कुमार झा, सहायक निदेशक विनय कुमार ठाकुर मौजूद थे। बैठक में जिला के सभी भूमि उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी