मनेर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा

सेना में भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को शुक्रवार ट्रैक्टर ने रौंद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:20 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:20 AM (IST)
मनेर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा
मनेर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा

मनेर : सेना में भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में लगे युवक को शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी प्रदीप मेहता के पुत्र अनुकुल दीप के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी प्रदीप मेहता का पुत्र अनुकुल दीप अपने अन्य दोस्तों के साथ प्रतिदिन अल सुबह शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए मनेर तालाब के समीप दौड़ लगाता था। शुक्रवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एनएच- 30 पर बैंक ऑफ इंडिया चर्च मोहल्ले के समीप एक अनियंत्रित टैक्टर ने अनुकुल दीप को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मनेर पुलिस उसके शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग चालक हर दिन एनएच पर ट्रैक्टर और ट्रक को तेज गति में चलाते हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती हैं। बालू लोड करने के बाद ट्रैक्टर चालक मंडी पकड़ने के लिए वाहन काफी तेज गति से चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा ही बनी रहती है। मंडी के चक्कर में चालक पूरी नींद भी नहीं ले पाते हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर पटना की ओर भागने में सफल रहा।

संवाद सहयोगी, मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित विश्वकर्मा मार्केट के सामने बीच सड़क से पुलिस ने शनिवार की सुबह 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने आशंका जताया है कि उक्त वृद्ध की मौत किसी अज्ञात वाहन के धक्के से हुई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त वृद्ध पेशे से भिखारी था और वह आए दिन आसपास के मोहल्लों में भीख मांगा करता था।

chat bot
आपका साथी