अंत्येष्टि का सामान बेचने वाले को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

पटना में सोमवार को युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 04:23 PM (IST)
अंत्येष्टि का सामान बेचने वाले को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार
अंत्येष्टि का सामान बेचने वाले को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

पटना, जेएनएन। बुद्धा कॉलोनी थाने के समीप बांसघाट विद्युत शवदाहगृह परिसर में सोमवार की रात कफन और अंत्येष्टि का सामान बेचने वाले युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुद्धा कालोनी की पुलिस ने आरोपित भोला को मंदिरी इलाके से गिरफ्तार किया है। भोला मंदिरी का ही रहने वाला है।

बताते चलें कि सोमवार को दानापुर निवासी अवधेश साव (40) को गोली मार दी गई थी। इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बगल में दुकान लगाने वाले दो लोगों पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि रंगदारी नहीं देने पर दोनों भाइयों ने अवधेश पर गोली चला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अवधेश अपनी दुकान पर बैठा था। उसके बगल में मंदिरी निवासी एक युवक की दुकान है। किसी बात पर सोमवार को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक गोली अवधेश की जांघ पर लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवधेश को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था। अजय पर पूर्व में भी आपराधिक कांड दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी