पीएम मोदी की जन्मतिथि पर मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर में 71 दिव्यांग बच्चों को अपने हाथों से खिलाया खाना

हाजीपुर में हरिहरक्षेत्र की पावन भूमि नारायणी तट पर संध्या बेला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर अनूठा कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें बर्थडे पर 71 दिव्यांग बच्चों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:49 PM (IST)
पीएम मोदी की जन्मतिथि पर मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर में 71 दिव्यांग बच्चों को अपने हाथों से खिलाया खाना
हाजीपुर में पीएम की जन्मतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।

रवि शंकर शुक्ला, हाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर वैसे तो पूरे देश में समारोह का आयोजन किया गया लेकिन हाजीपुर में हरिहरक्षेत्र की पावन भूमि नारायणी तट पर संध्या बेला में अनूठा कार्यक्रम हुआ। नारायणी तट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें बर्थडे पर 71 दिव्यांग बच्चों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इसके साथ सभी बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। सभी बच्चों को केंद्रीय की राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गोद ले रखा है। शारीरिक तौर पर अक्षम बच्चों का नित्यानंद राय खुद अपने खर्च पर इलाज भी करा रहे हैं। 

बांग्लादेश की सीमा से सीधे हाजीपुर आकर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद इन बच्चों को नारायणी तट पर तिलक लगाया और आरती उतार कर सभी को भोजन कराया। यहां गंगा और गंडक संगम पर महाआरती हुई। इस मौके पर भजन संध्या का भी भव्य आयोजन किया गया।

इस मौके पर नित्यानंद ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज भारत को दुनिया की कोई भी ताकत आंख नहीं दिखा सकती है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन कामना को लेकर उनकी जन्मतिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर दिन दुखियों की सेवा में लगे हुए हैं। यहां दिव्यांग बच्चों की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने कि उनकी कोशिश है। देश की बेहतरी के लिए कार्य आगे भी होते रहेंगे। वहीं भारत-बांग्लादेश मुख्यमार्ग पर पेट्रापोल यात्री टर्मिनल भवन-1 तथा एकीकृत जांच चौकी दोनों देशों के यात्रियों को पीएम की जन्मतिथि पर नित्यानंद राय ने समर्पित की। इससे प्रत्येक वर्ष दोनों देशों के तीन लाख से अधिक यात्री लाभान्वित होंगे तथा दोनों देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे। 

chat bot
आपका साथी