भतीजे का शव देखते ही गिर पड़ीं चाची, बिहार के सोनपुर की घटना पर आप कहेंगे-ऐसा भी कहीं होता है

भतीजे की बीमारी से मौत का सदमा चाची बर्दाश्‍त नहीं कर सकीं। शव देखते ही उनके भी प्राण-पखेरू उड़ गए। इस घटना से कोहराम मच गया। एक साथ परिवार से दोनों की अर्थी उठी तो देखने वालों की आंखें भी नम हो गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST)
भतीजे का शव देखते ही गिर पड़ीं चाची, बिहार के सोनपुर की घटना पर आप कहेंगे-ऐसा भी कहीं होता है
घटना के बाद विलाप करते स्‍वजन। जागरण

सोनपुर (सारण), संवाद सहयोगी। भतीजे की बीमारी से मौत का सदमा चाची बर्दाश्‍त नहीं कर सकीं। शव देखते ही उनके भी प्राण-पखेरू उड़ गए। इस घटना से कोहराम मच गया। एक साथ परिवार से दोनों की अर्थी उठी तो देखने वालों की आंखें भी नम हो गई। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। घटना शुक्रवार शाम सोनपुर की कल्‍याणपुर पंचायत के सेमरा गांव की है। गंडक किनारे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।  

10 दिनों से पटना एम्‍स में चल रहा था इलाज 

कल्याणपुर के सरपंच भरत सिंह ने बताया कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। उन्‍होंने बताया कि द्वारिका मिश्र के  करीब 35 वर्षीय पुत्र राधेश्याम मिश्र का इलाज पटना एम्‍स (AIIMS Patna) में चल रहा था। बीमारी की वजह से उसे भर्ती कराया गया था। दस दिनों तक इलाज के बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही परिवार के लोग चित्‍कार कर उठे। चाचा रामेश्‍वर मिश्र की पत्‍नी इंद्रासन देवी (62) इस खबर से सदमे में थीं। पटना से शव शाम में गांव लाया गया। यह देखकर राधेश्‍याम की मां समेत अन्‍य स्‍वजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घर के लोग रो-पीट रहे थे। इसी दौरान चाची इंद्रासन देवी भी वहां पहुंचीं।

शव देखते ही गिर पड़ीं चाची इंद्रासन देवी 

राधेश्याम का शव देखते ही वे गिर पड़ीं। यह देखकर परिवार के लोगों काे लगा कि शायद वे रोते-रोते गिर पड़ी हैं। लेकिन जब उन्‍हें उठाने की कोशिश की गई तो पता चला कि उनकी सांसें थम चुकी है। इसके बाद तो वहां अफरातफरी मच गई। आंगन में भतीजे और चाची का शव पड़ा था। इस खबर को सुनकर गांव के  लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ दोनों की अर्थी निकली तो स्‍वजनों में चीख-पुकार मच ही गई। इस ह्रदय विदारक घटना से समूचा गांव शोक में डूब गया है। इस घटना को लेकर लोग काफी मर्माहत हैं। 

chat bot
आपका साथी