बेगूसराय में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी-छानबीन करने पहुंची पुलिस

बिहार के बेगूसराय में रविवार की सुबह बड़ी वारदात हुई। जिले में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 09:36 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 09:36 AM (IST)
बेगूसराय में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी-छानबीन करने पहुंची पुलिस
बेगूसराय में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी-छानबीन करने पहुंची पुलिस

बेगूसराय, जेएनएन। बिहार के बेगूसराय में रविवार की सुबह बड़ी वारदात हुई। जिले में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना तेघड़ा थाना अंतर्गत बजलपुरा गांव में हुई। निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी मच गई। जानकारी होने पर तेघडा पुलिस शुरू पहुंची। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान बजलपुरा निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोयी अवस्था में अधेड़ का गला रेत दिया गया। लक्ष्मी सिंह किसानी कर अपना और परिवार को गुजर-बसर करता था। वारदात को किसने अंजाम दिया? ये अभी साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जमीन को लेकर विवाद में हत्या की आ रही बात

सूत्रों के अनुसार वारदात का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक अभी तक कुंवारा था। उसने शादी नहीं की थी। देर रात्रि उक्त घटना तब हुई जब वे घर के बगल स्थित एक बथान में सो रहा था। मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। इधर, अधेड़ की निर्मम तरीके हत्या किसने की ? ये अभी साफ नहीं हो सका है। 

चमथा में भूमि विवाद में गोलीबारी, पड़ोसी महिला की मौत

बेगूसराय। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत व गोलीबारी में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश व बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंच घटना की पड़ताल में लगे हैं। मृतका की पहचान चमथा पंचायत-3 के चक्की गोपालपुर के वार्ड संख्या 11 निवासी गणेशी राउत की पत्नी 40 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू की है। 

chat bot
आपका साथी