खुसरूपुर में बस-कार में टक्कर, वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र के लोदीपुर के समीप शुक्रवार को पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बस और कार की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
खुसरूपुर में बस-कार में टक्कर, वृद्ध की मौत
खुसरूपुर में बस-कार में टक्कर, वृद्ध की मौत

पटना खुसरूपुर : थाना क्षेत्र के लोदीपुर के समीप शुक्रवार को पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी सुभाष प्रसाद (65 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। बस हरियाणा के कैथल से ईंट भट्ठा मजदूर को लेकर बिहारशरीफ जा रही थी। जबकि कार सवार विष्णुगढ़ से सिवान जा रहे थे। कार सुभाष प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार चला रहा था। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बस चालक एवं सह चालक को हिरासत में लिया गया है।

सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

संवाद सूत्र, बिहटा : दो दिनों पूर्व बिहटा के कोईलबर पुल पर सड़क दुर्घटना में जख्मी तीन लोगों में एक की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई। जिसकी पहचान पूíणया, के बोजगांव निवासी ग्यास के रूप में हुई। तीनों मजदूर धान की रोपनी करने बस की छत पर सवार होकर सासाराम जा रहे थे। इसी दौरान बैरियर से टकरा गए थे। गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, हंगामा

संस, बाढ़ : प्रखंड के मोकिमपुर गाव में एनएच निर्माण को लेकर बन आए गड्ढे में डूबने से जालंधर यादव के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजनों ने गुलाबबाग मोड़ के समीप किशोर का शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, सड़क जामकर हंगामा

संवाद सूत्र, मोकामा : थाना क्षेत्र के मोकमाघाट मोहल्ला निवासी रामाशीष साव का 16 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। घटना शुक्रवार की सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, अपने मित्रों के साथ चिंटू नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद नाविकों ने किशोर की तलाश में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला।

घटना से आक्रोशित स्वजनों ने मोकामाघाट मोहल्ला मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग चिंटू की गंगा में तलाश करने की माग कर रहे थे। हालांकि बारिश शुरू होने के बाद जाम कर रहे लोग वापस चले गए।

वहीं घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर गाव निवासी छोटू कुमार मुहाने नदी में डूब गया। इससे आक्रोशित लोगों ने गांव के समीप एनएच-82 को जाम कर दिया। नदी में शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं जाम हटा लिया।

पुनपुन में वज्रपात से महिला की मौत

संसू, पुनपुन : शहबाजपुर गाव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शकर पंडित की पत्नी सोनी देवी (32 वर्ष)खेत में धान की रोपनी कर लौट रही थी। इसी दौरान वज्रपात से उसकी मौत हो गई। धनरुआ में दीवार से दबकर वृद्ध महिला की मौत

संवाद सूत्र, धनरुआ : थाना के खड़ीहा गाव में शुक्रवार की शाम दीवार से दबकर शाति देवी (65 वर्ष) की मौत हो गई। महिला कुछ दिनों पूर्व नौबतपुर से मायके आई थी। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है। उचित मुआवजा दिया जाएगा। बिक्रम में आहर में डूबी किशोरी

संसू, बिक्रम : थाना क्षेत्र के दनाड़ा कटारी निसरपुरा टोला के आहार के पास एक किशोरी की आहर मे डूबने से मौत हो गई। जिसकी पहचान निसपरपुरा टोला गाव के चंदन पासवान की बेटी निशा कुमारी के रूप में हुई। गुरुवार को खेत मे खाना लेकर गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी।

chat bot
आपका साथी