पटना विश्वविद्यालय के 41 स्नातक टापरों में 32 छात्राएं, 15 वीमेंस कालेज की; यहां पढ़ें सभी स्टूडेंट्स का नाम

स्नातक स्तर पर 2020 में हुई परीक्षा में टाप आने वाले 41 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 32 छात्राएं और नौ छात्र हैं। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी टापरों को सम्मानित करेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM (IST)
पटना विश्वविद्यालय के 41 स्नातक टापरों में 32 छात्राएं, 15 वीमेंस कालेज की; यहां पढ़ें सभी स्टूडेंट्स का नाम
पटना विश्वविद्यालय और वीमेंस कालेज के बाहरी परिसर का दृश्य। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना : पटना विश्वविद्यालय (पीयू) का 105वां स्थापना दिवस समारोह एक अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसमें स्नातक स्तर पर 2020 में हुई परीक्षा में टाप आने वाले 41 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 32 छात्राएं और नौ छात्र हैं। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी टापरों को सम्मानित करेंगे। टापरों में सबसे अधिक पटना वीमेंस कालेज की 15 छात्राएं हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजय कुमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी करेंगे। छात्र कल्याण संकाय डीन प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं हो सका था। इस वर्ष 2020 में पास हुए टापरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से ह्वीलर सीनेट हाल में आयोजित होगा। 

इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल  सुरभि कुमारी - हिंदी - पटना वीमेंस कालेज अंजली    अंग्रेजी   पटना वीमेंस कालेज आंचल राय    संस्कृत  मगध महिला कालेज आयशा परवीन  उर्दू   मगध महिला कालेज मासूम अली    उर्दू    पटना कालेज जमशेद आलम   फारसी    पटना कालेज काजल सिकारिया    दर्शनशास्त्र   पटना वीमेंस कालेज कोमल    संगीत    मगध महिला कालेज प्रगति आनंद  इतिहास   पटना वीमेंस कालेज रितु राज    समाजशास्त्र    पटना वीमेंस कालेज अंशु प्रिया   राजनीतिक विज्ञान   पटना वीमेंस कालेज आयुषी प्रज्ञा   अर्थशास्त्र   मगध महिला कालेज दिव्या कुमारी   मनोविज्ञान   पटना वीमेंस कालेज जया प्रिया    भूगोल    पटना वीमेंस कालेज  विष्णु प्रिया   गृह विज्ञान   पटना वीमेंस कालेज ब्रज भूषण कुमार यादव   गणित (कला)    बीएन कालेज रौशन कुमार   सांख्यिकी (कला)    बीएन कालेज। हिमांशु कुमार   भौतिकी   बीएन कालेज वैभव कुमार   रसायनशास्त्र    बीएन कालेज रिया राज    बाटनी    मगध महिला कालेज हिमाली राज    जूलोजी    पटना वीमेंस कालेज स्वाति गुप्ता   जूलोजी   मगध महिला कालेज अनुज्ञा राशि   जियोलाजी    पटना साइंस कालेज मोनाली सिन्हा   गणित   मगध महिला कालेज श्रुति कुमारी    सांख्यिकी   पटना साइंस कालेज किरण कुमारी   कामर्स   वाणिज्य महाविद्यालय अंकिता कुमारी   कंप्यूटर एप्लिकेशन   मगध महिला कालेज रुचि श्रीवास्तव   कंप्यूटर एप्लिकेशन   मगध महिला कालेज। श्वेता कुमारी   बिजनेस मैनेजमेंट   पटना वीमेंस कालेज पूजा कुमारी   पर्यावरण विज्ञान   पटना साइंस कालेज  हर्षिता   इंडस्टीयल माइक्रोबायोलाजी   पटना वीमेंस कालेज रुचिका कुमारी   सोशल वर्क   मगध महिला कालेज अंकिता कुमारी   पत्रकारिता   पटना वीमेंस कालेज निधि सिन्हा   लॉ   पटना लॉ कालेज। आदित्य कुमार राय   अप्लायड आट्र्स 

chat bot
आपका साथी