बिहार में कोविड वैक्सीन का सर्वे करने वाली टीम को 200 रुपये प्रति वार्ड मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सर्वे कार्य में शामिल कर्मियों को सर्व के उपरांत दो सौ रुपये प्रति वार्ड के हिसाब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सर्वे कार्य की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है जो घर-घर जाकर वैक्सीन से वंचित लोगों का सर्वे करेंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:14 PM (IST)
बिहार में कोविड वैक्सीन का सर्वे करने वाली टीम को 200 रुपये प्रति वार्ड मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कोविड वैक्सीन का सर्वे करने वाली टीम को प्रति वार्ड मिलेगी प्रोत्साहन राशि। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बक्सर : कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए तथा शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकृत करने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग सजग और संकल्पित हैं। जिसे हर हाल में सुनिश्चित करने को लेकर किसी भी कारणवश अब तक वैक्सीन से वंचित लोगों का विभाग द्वारा सर्वे कराया जा रहा है ताकि, किसी भी स्थिति-परिस्थिति में एक भी लोग वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। सर्वे अभियान को सफल बनाने के लिए सर्वे करने वाली टीम को सर्वे के उपरांत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने पत्र जारी कर राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में बताया गया है कि किसी भी कारणवश अबतक कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को सर्वे करने वाली टीम को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सर्वे कार्य में शामिल कर्मियों को सर्व के उपरांत दो सौ रुपये प्रति वार्ड के हिसाब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सर्वे कार्य की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है, जो घर-घर जाकर वैक्सीन से वंचित लोगों का सर्वे करेंगी। साथ ही इस कार्य की मानिटरिंग संबंधित बीसीएम एवं आशा फैसीलिटेटर को करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिले के 1984 वार्ड में सर्वे के लिए 3.96 लाख की राशि आवंटित 

उक्त सर्वे के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिलावार राशि आवंटित की गयी है। इसके तहत जिले के 1984 वार्ड में सर्वे के लिए 3,96,800 रुपये की राशि आवंटित की गयी है। उक्त राशि का आवंटन प्रति सर्वेयर 200 रुपये के हिसाब से की गयी है। बताया जाता है कि वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का मतदाता सूची के अनुसार सर्वे होगा। यह कार्य 18 से 20 अक्टूबर तक यानी तीन दिनों तक होगा। इसी निर्धारित समयावधि के अंदर सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान सर्वे टीम को वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची भी तैयार करनी है एवं सर्वे के पश्चात वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि सभी वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और शत-प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो सकें। 

chat bot
आपका साथी