पर्यटन क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास : मंत्री

बिहार के पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:25 AM (IST)
पर्यटन क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास : मंत्री
पर्यटन क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास : मंत्री

पटना सिटी : बिहार के पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। कोरोना काल में पर्यटकों का रुझान बदला है। लोग दूर और भीड़-भाड़ स्थलों के बजाए नए और आसपास के शांत वातावरण में जाना पसंद कर रहे हैं। पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध पटना साहिब क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा। ये बातें शनिवार को पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद सिंह ने तख्त श्रीहरिमंदिर में कहीं। उन्होंने तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में चल रहे विकास कार्यों को देखा। उन्हें ग्रंथी दिया सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

प्रबंधक समिति के सदस्य राजा सिंह ने दशमेश गुरु की जीवनी से अवगत कराया। सदस्य ने कंगन घाट को समृद्ध और सुरक्षित करने, मंगल तालाब स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइट लगाने, पंडित शिवदत शर्मा को मानसिक शांति का वरदान देने वाले स्थल को यादगार बनाने समेत अन्य मांग किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार के समस्त पर्यटक स्थलों के संबंध में पूरी जानकारी ले रहा हूं। विधान सभा सत्र के समाप्ति के बाद इन पर्यटक क्षेत्रों का तेजी से विकास करूंगा। गुरुद्वारा के बाद पर्यटन मंत्री ने झाऊगंज के पवन वस्त्रालय में व्यवसायियों के साथ बैठक की। व्यवसायियों में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर लाल अग्रवाल, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, लोहा कारोबारी राहुल अग्रवाल, मारवाड़ी समाज के प्रमुख संजीव देवड़ा समेत अन्य थे। व्यवसायियों ने पर्यटन मंत्री को सम्मानित किया। साथ ही पटना सिटी के व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत कराया। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री बड़ी पटनदेवी गड़हा मंदिर में भंडारा का उद्घाटन किया। वहां महापौर सीता साहू तथा शिशिर कुमार ने स्वागत किया।

- झाऊगंज में व्यवसायियों के साथ की बैठक

- बड़ी पटनदेवी गड़हा मंदिर में भंडारा का किया उद्घाटन

जागरण संवाददाता,

chat bot
आपका साथी