नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, मंत्रियों-राज्य मंत्रियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसके लिए सभी विभागों के मंत्रियों-राज्य मंत्रियों को पत्र को जारी किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:43 PM (IST)
नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, मंत्रियों-राज्य मंत्रियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा
नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, मंत्रियों-राज्य मंत्रियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा

पटना [राज्य ब्यूरो]। राज्य की नीतीश सरकार ने तमाम मंत्रियों और राज्य मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा तलब किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 

चालू वर्ष के समाप्त होने में वैसे तो तकरीबन डेढ़ माह शेष हैं, लेकिन इसके पूर्व ही मंत्रिमंडल सचिवालय ने सभी विभागों के मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को पत्र जारी कर कहा है कि वर्ष 2018 में मंत्रियों की आय में कितनी वृद्धि हुई अथवा कमी आई है यह जानकारी 15 दिन के अंदर मंत्रिमंडल सचिवालय को मुहैया करा दें।

जानकारी मिलने के बाद इसे मंत्रिमंडल सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा सकेगा। यहां बता दें कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा जारी करती है। यह प्रक्रिया विगत 12 वर्षों से चल रही है।

मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्य मंत्रियों के साथ ही आइएएस और आइपीएस अफसरों के भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की व्यवस्था राज्य में बहाल है।  

chat bot
आपका साथी