मुसलमान भी मांग रहे अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए चंदा, सुशील मोदी और तार किशोर भी जुटे अभियान में

बिहार में राम मंदिर निधि संग्रह अभियान के श्रीगणेश की आज जगह जगह रहेगी धूम मुसलमान भी करेंगे चंदा संग्रह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर रामनवमी समेत शीर्ष स्वयंसेवक पटना में करेंगे अभियान के श्रीगणेश पर शिरकत जाने कब कहां कौन करेंगे शुभारंभ

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:45 PM (IST)
मुसलमान भी मांग रहे अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए चंदा, सुशील मोदी और तार किशोर भी जुटे अभियान में
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए पटना में निधि संग्रह करते पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी। जागरण

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार में शुक्रवार की सुबह से राम मंदिर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हैं। पटना में अभियान का श्रीगणेश गायत्री मंदिर कंकड़बाग में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और बिहार झारखंड प्रांत के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने किया। पंच शिवमंदिर  के प्रांगण में सभी सामाजिक कार्यकर्ता और  रामभक्त जन इकठ्ठा होंगे और पूरे विधिवत पूजा, रामायण और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के जरिये अयोध्‍याजी में भव्‍य राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा संग्रह किया जाएगा।

झुग्‍गी बस्‍ती में जाकर सुशील मोदी ने मांगा सहयोग

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का कंकड़बाग स्थित गायत्री मन्दिर से शुभारम्भ करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने आस-पास की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर वहां के परिवारों से निधि संग्रह कर इस अभियान को  सफल बनाने की आम लोगों से अपील की। तख्त श्री हरमंदिर से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव एवं जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मसकीन के नेतृत्‍व में स्वैच्छिक दान कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जन सहयोग से मंदिर बने, यह बड़ी बात

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में सभी का निधि समर्पण जरूरी है। इस कार्य मे सभी की सहभागिता जरूरी है। हमारे देश मे कई ऐसे धन कुबेर हैं जो अकेले राम मंदिर का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन मंदिर जा निर्माण जन सहयोग से हो तो अलग भूमिका होगी। दुनिया में कई ऐसे मंदिर बने जिनका निर्माण जन सहयोग से हुआ है। राम किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि सभी के हैं। भगवान राम ने मनुष्य तन का शरीर धारण कर समाज को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। मंदिर निर्माण होने से पूरे विश्व में राम की जय-जयकार होने के साथ आस्था का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण को लेकर जन-जन तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान से जुड़े लोग गांव तक जन संपर्क अभियान के तहत राम भक्तों से संपर्क करेंगे।

1. बड़ा गुरुद्वारा सुबह 9:00 बजे

नंद किशोर यादव

रामनवममी

महेन्द्र पाल ढिल्‍लन

2. बड़ी पटन देवी सुबह 9:00 बजे

सीता साहू

अद्वैत शाह

महंत विजय गिरी  

3. रानीपुर काली मंदिर सुबह 9:00 बजे

सम्राट चौधरी  

प्रबुद्ध जी, संघ

4. जल्‍ला हनुमान मंदिर सुबह 9:00 बजे

संजीव यादव

महावीर मोदी

5. शीतला मंदिर, अगमकुआं दोपहर  2:00 बजे

श्री रामसूरत राय, मंत्री

श्री सहजानंद

डाक्टर सर्वदेव गुप्त

6.  महरानी मंदिर, नगला दोपहर 1 बजे

नंद किशोर यादव

आशीष

7. सूर्य मंदिर, चक बेरिया सुबह 9 बजे

विमल जैन

आसनारायन

रिंकू

8. महावीर मंदिर सुबह 9 बजे

किशोर कुणाल

अजीत

अनिल ठाकुर

रणवीर नारायण जी, विहिप

शैलेंद्र

विजय किशोरपुरिया

9. राधाकृष्ण मंदिर, चौधरी टोला सुबह 9 बजे

राधामोहन शर्मा , भाजपा

सुग्रीव , अभाविप

अशोक विश्वास , टिकुली

अभिषेक जी, भाजपा

10. कालीघाट, दरभंगा हाउस सुबह 9 बजे

नितिन नवीन , भाजपा

राजकुमार सिन्हा  

केशव राजू जी,  विहिप

नरेंद्र शर्मा जी, श्याम मंडल  

दिलीप अग्रवाल

जे. राय

11. गायत्री मंदिर, कंकड़बाग सुबह 9 बजे

सुशील मोदी

रामदत्त चक्रधर

अरुण सिन्हा

मनीष

प्रकाश नारायण सिंह उर्फ

छोटे बाबू  

12. शिव मंदिर, कच्ची तालाब सुबह 12 बजे

गुरु प्रकाश जी, भाजपा

जनजीवन सिंह

मनपीत जी, सिख संगत

सुनील , अधिवक्ता परिषद्

13.शिव मंदिर, फुलवारी सुबह 9 बजे

डाक्टर संजय पासवान , भाजपा

डाक्टर मोहन सिंह

तुफैल कादरी

14. मनोकामना मंदिर, विजय नगर सुबह 9 बजे

गिन्नी जाखनवाल

शिवादित्‍य

स्वामी शुभेश्‍वरानंद सरस्वती

15. शिव मंदिर, खाजपूरा सुबह 9 बजे

डाॅक्टर आर. एन. सिंह

डाॅक्टर रमन त्रिवेदी  

दीपक चौरसिया

16.पंचमुखी मंदिर, राजवंशी नगर सुबह 8 बजे

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

नरेन्द्र नाथ

संजीव चौरसिया  

सर्वदेव प्रसाद गुप्त

संजय , विहिप

17.उदासीन मठ, कुर्जी, सुबह 9 बजे

प्रकाश जायसवाल

यशवंत

डाॅक्टर राजीव

18. पंचमुखी मंदिर, बोरिंग केनाल रोड सुबह 9 बजे

शिवनारायण

जयमंगल पासवान

शालिनी वैश्‍यकार

संजय

chat bot
आपका साथी