मुंबई से जब्त जाली करेंसी मामले में मोकामा से एनआइए ने युवक को उठाया

मुंबई में भारी मात्रा में जब्त जाली भारतीय करेंसी मामले में एनआइए ने मोकामा में शनिवार को छापेमारी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:53 AM (IST)
मुंबई से जब्त जाली करेंसी मामले में मोकामा से एनआइए ने युवक को उठाया
मुंबई से जब्त जाली करेंसी मामले में मोकामा से एनआइए ने युवक को उठाया

मोकामा। मुंबई में भारी मात्रा में जब्त जाली भारतीय करेंसी मामले में एनआइए ने मोकामा में शनिवार को छापेमारी की। पंचमहला ओपी अंतर्गत रामपुर डुमरा गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर टीम पूछताछ कर रही है। युवक का नाम मो. जावेद बताया जा रहा है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक मुम्बई में किसी कंपनी में मजदूरी करता है। इसके अन्य साथियों की मुंबई में गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद वहा से आरोपित फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही और युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर इसे उठाया गया। जांच के दौरान कई ठोस सबूत मिलने की भी बात कही जा रही है। बताया जाता है कि जब्त करेंसी पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते लाई गई थी। युवक का मोबाइल जब्त कर टीम इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फायरिग का आरोपी नशे की हालत में गिरफ्तार

मसौढ़ी: स्थानीय तारेगना स्टेरशन परिसर में बीते 22 जून को वर्चस्व स्थापित करने के लिए हुई फायरिग में फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवां ग्रामवासी रमेश सिंह की गिरफ्तारी स्टेशन गेट के पास से ही नशे की हालत में हुई। तारेगना रेल थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। फिलहाल रमेश को शराब पीने के आरोप में रविवार को जेल भेजा जाएगा। वर्चस्व व रंगदारी के लिए फायरिग करने के आरोप में रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी हो रही है।

chat bot
आपका साथी