प्रकृति, पर्यावरण व संसाधन भारत की मूल ताकत: गोविदाचार्य

भारत की असली ताकत प्रकृति पर्यावरण तथा उपलब्ध संसाधन हैं। यही स्वावलंबन की भी रचना करता है। उक्त बातें केएन गोविंदाचार्य ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST)
प्रकृति, पर्यावरण व संसाधन भारत की मूल ताकत: गोविदाचार्य
प्रकृति, पर्यावरण व संसाधन भारत की मूल ताकत: गोविदाचार्य

पटना सिटी। भारत की असली ताकत प्रकृति, पर्यावरण तथा उपलब्ध संसाधन हैं। यही स्वावलंबन की भी रचना करते हैं। उक्त बातें शनिवार को अध्ययन प्रवास के दौरान बिस्कोमान कॉलोनी में केएन गोविदाचार्य ने कही। वे राष्ट्रीय स्वाभिमान परिषद की ओर से आयोजित जनसंवाद को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर गांधी जयंती तक गंगा किनारे प्रवास में आत्मचितन कर निष्कर्ष साझा करेंगे। मौके पर संयोजक राजेश प्रताप सिंह, आरके वर्मा, नवीन कुमार सिन्हा, ललन आंबेडकर, सत्येंद्र नारायण सिंह, मृत्युंजय बल्डीहार, शशि बल्डीहार, सीता सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, पंकज अनुपम व रामजी मेहता समेत अन्य थे। पोस्टर बैनर हटाने का चला अभियान

जागरण संवाददाता, पटना सिटी: पटना नगर निगम सिटी व अजीमाबाद अंचल की ओर से विधान सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद पोस्टर बैनर हटाने का अभियान शनिवार को चलाया गया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अंचल में गठित टास्क फोर्स की ओर से सड़कों पर लगाए गए पोस्टर बैनर हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि चुनाव तक अभियान जारी रहेगा। गायघाट में निकाली गई जागरुकता रैली

जासं, पटना सिटी: बाल विकास परियोजना चार की ओर से शनिवार को बेटी बचाओ और पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए जागरुकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी की सेविकाएं इसमें शामिल हुई। वार्ड 53 के गायघाट में रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ गीता कुमारी, पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी तथा मनोरमा कुमारी के साथ आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं। इस दौरान मताधिकार के उपयोग तथा पोषण माह के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई। नाम जुड़वाने के लिए आज पहुंचे मतदान केंद्रों पर

संसू, फतुहा : प्रखंड परिसर में शनिवार को बीएलओ को ईवीएम मशीन की ट्रेनिंग दी गई। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उन्हें जरूरी जानकारियां दी गई हैं, ताकि वे मतदान केंद्रों पर कíमयों का सहयोग कर सकें। सभी को निर्देशित किया गया है कि रविवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहें तथा युवाओं का नाम सूची में दर्ज करने के लिए आवेदन प्राप्त करें। युवाओं से भी मतदान केंद्रों पर आने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी