जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बोले- कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने निष्‍ठा से निभाया दायित्‍व, इनपर है गर्व

सीतामढ़ी में जदयू के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह ने वर्चुअल मोड में किया। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजायी की। कहा कि हमारे एक-एक कार्यकर्ता नीतीश कुमार हैं। हमें उनपर गर्व है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 08:40 AM (IST)
जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बोले- कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने निष्‍ठा से निभाया दायित्‍व, इनपर है गर्व
आरसीपी सिंह एवं उमेश सिंह कुशवाहा। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (JDU National President)  ने शनिवार को सीतामढ़ी में जदयू कार्यालय का वर्चुअल मोड में उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा ही जदयू को जिंदा व संगठन को जीवंत रखेगी। उन्हें अपने दल के कार्यकर्ताओं पर गर्व है। कोरोना काल में इन्होंने पूरी निष्ठा से अपने दायित्व को निभाया है। उन्‍होंने कहा कि इससे हमारा वह विश्‍वास बढ़ता कि जदयू के कार्ययकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हैं। इस दौरान रविवार को महिला उद्मी विषय पर आयोजित वर्चुअल कांफ्रेंस को भी उन्‍होंने सफल बनाने की अपील की।

संभावित तीसरी लहर से लड़ने की अभी और तैयारी 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिख रही है, लेकिन हमें निश्चिंत नहीं हो जाना है। संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें अभी और तैयारी करनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जितने काम हुए हैैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। सीतामढ़ी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नवीन कुमार आर्य, महासचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरदीप, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डा. रंजू गीता, विधान परिषद में जदयू के उप नेता देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार राय व विधान पार्षद रामेश्वर महतो भी मौजूद थे।

बता दें कि राज्‍य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद में पार्टियांं जुटी हुई हैं। इस क्रम में सांगठनिक मजबूती पर खास ध्‍यान दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व राजद नेता तेजस्‍वी यादव के बयान के बाद जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि संगठन और गठबंधन दोनों मजबूत है। यह सरकार पांच वर्षों तक चलेगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।   

chat bot
आपका साथी