बिहार की भी चिंता करते थे नरेंद्र गिरि, NDA की जीत को राष्ट्र की विजय बता नीतीश-भाजपा को दी थी बधाई

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि देश के साथ बिहार की भी चिंता करते थे। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने भाजपा और नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी थीं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:37 PM (IST)
बिहार की भी चिंता करते थे नरेंद्र गिरि, NDA की जीत को राष्ट्र की विजय बता नीतीश-भाजपा को दी थी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि और बिहार सीएम नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। उनका शव शहर के अल्लापुर इलाके में स्थित श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में उनके कमरे में मिला। मौत कैसे हुई? यह तो अभी साफ नहीं हो सका है मगर उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। शव के पास से आठ पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि देश के साथ बिहार की भी चिंता करते थे। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी थीं। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को बड़ी जीत मिली थी। उस समय 243 सदस्यीय विधानसभा में 127 सीटों पर राजग ने कब्जा किया था। पिछले साल संपन्न हुए चुनाव में भाजपा-जदयू एनडीए का हिस्सा थे। राजग की जीत पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने कहा था कि जनता ने राष्ट्रवाद और राम मंदिर के नाम पर वोट दिया है।

बिहार की जनता को दी थी बधाई

गिरि ने कहा था कि राष्ट्र के साथ धर्म सर्वोपरि है और विकास को भी महत्ता मिली है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा था कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा किया है। उन्होंने धर्मवाद और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट देने वाली जनता को धन्यवाद दिया था। नरेंद्र गिरि के निधन पर बिहार में भी शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में नेताओं ने उनके न रहने पर दुख जताया है। गिरि के निधन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्री महंत, बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज के पीठाधिपति व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का ब्रह्मलीन होना अत्यंत कष्टकारी है। उन्होंने आजीवन सत्य सनातन वैदिक धर्म के जड़ों को अध्यात्म से सींचा।

chat bot
आपका साथी