मुसल्लहपुर में ईट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

पटना सिटी। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर स्लम बस्ती में बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने ईट से कूचकर युवक की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:51 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:51 AM (IST)
मुसल्लहपुर में ईट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या
मुसल्लहपुर में ईट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

पटना सिटी। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर स्लम बस्ती में बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने ईट-पत्थर से कूचकर कर 42 वर्षीय मुन्ना डोम की हत्या कर दिया। हत्याकांड में भाग रहे एक आरोपित नाटू डोम को गिरफ्तार किया गया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पूर्वी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक मुन्ना हाल ही में जेल से छूटा था। वह हत्या मामले में आरोपित था।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मुसल्लहपुर में बुधवार की रात लगभग सात बजे चार युवक मुन्ना के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट कर रहे युवकों में एक ने मुन्ना के सिर पर ईट-पत्थर चला दिया। स्थानीय की माने तो दूसरे युवक ने उसपर कैंची से वार किया। सिर पर उसके गहरा जख्म था। पुलिस कैंची के वार से इन्कार करती है। ईंट-पत्थर की चोट खाकर खून से लथपथ मुन्ना जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। घटनास्थल पर ही वह बेहोश हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गई। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इधर हत्या कर भाग रहे युवकों में से नाटू डोम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार से पुलिस पूछताछ कर रही है। 2018 में मृतक बना हत्याकांड में आरोपित

पूर्वी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में बबलू हत्याकांड में मृतक आरोपित था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद शाम में मुसल्लहपुर में घूम रहा था। मुन्ना को मोहल्ले में घूमते देख 2018 में मारे गए बबलू के स्वजनों व अन्य ने मारपीट के बाद ईंट-पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

पटना। दीघा थाना क्षेत्र के जंगली पीर इलाके से पुलिस ने आकाश कुमार और बुल्ली को गिफ्तार कर लिया है। कुछ माह पूर्व माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली दोनों दीघा में छिपे हैं। पुलिस पिछले तीन दिनों से दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों मिलकर एक कर्मी से हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी