सिवान में 10 घंटे के अंदर फिर मर्डर, मुखिया के बाद लूट के दौरान रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या

बिहार के सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दस घंटे के अंदर फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की दोपहर मुखिया के बाद रात में रिटायर्ड दारोगा की बोलेरो लूटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:52 AM (IST)
सिवान में 10 घंटे के अंदर फिर मर्डर, मुखिया के बाद लूट के दौरान रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या
सिवान में रिटायर्ड दारोगा की बोलेरो लूटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सिवान, जेएनएन। सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दस घंटे के अंदर फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की दोपहर मुखिया की जान लेने के बाद देर रात रिटायर्ड दारोगा को बोलेरो लूटने के दौरान ओवरटेक कर गोली मार दी। इस दौरान में अपराधी उनकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव के रहने वाले रियायर्ट दारोगा गोरख प्रसाद के रूप में हुई है। 

उत्तर प्रदेश से बेटे की ससुराल आए थे रिटायर्ड दारोगा

बताया जाता है कि गोरख प्रसाद रविवार को नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव अपने बेटे की ससुराल आए थे। यहां से वे देर रात बोलेरो से अपने उत्तर प्रदेश में अपने गांव वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने बताया कि हम लोग नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता में गोरख प्रसाद के बेटे की ससुराल से भोजन कर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही भठही गांव के समीप पहुंचे कि अपराधियों ने स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर हमारी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद बेखौफ अपराधी जबरन गाड़ी लूटने का प्रयास करने लगे, विरोध करने पर रिटायर्ड दारोगा के पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद रिटायर्ड दारोगा को बोलेरो से खींच कर बाहर निकाल दिया और बोलेरो लेकर फरार हो गए। 

10 घंटे  में दो हत्या से दहला सिवान

रविवार को दस घंटे के अंदर दो हत्याओं से बिहार का सिवान जिला दहल गया है। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बलऊ पंचायत के मुखिया लेरुआ निवासी सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी सिंह की सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिवान-पैगम्बरपुर मुख्य पथ पर बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मुखिया को मौत के घाट उतारा और फरार हो गए थे। अभी पुलिस वारदात की जांच में जुटी ही थी कि देर रात करीब 12 बजे हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर जान ले ली और उनकी बोलेरो लूट ली। 

chat bot
आपका साथी