छत्‍तीसगढ़ के हिस्‍ट्रीशीटर ब्रजेश राय पर गोली चलाने वाला मुकुल सोना बिहार के नालंदा से गिरफ्तार

भिलाई के हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी कर भागा शार्प शूटर नालंदा में गिरफ्तार परवलपुर के पिलीछ गांव में दोस्त के घर में छुपा था मुकुल सोना छत्तीसगढ़ पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से परवलपुर थाना क्षेत्र के पिलिछ गांव से गिरफ्तार किया

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:21 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के हिस्‍ट्रीशीटर ब्रजेश राय पर गोली चलाने वाला मुकुल सोना बिहार के नालंदा से गिरफ्तार
नालंदा जिले से गिरफ्तार हुआ छत्‍तीसगढ़ का अपराधी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के नेवई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर ब्रजेश राय उर्फ पिकी राय पर दो बार फायरिंग करने वाले शार्प शूटर मुकुल सोना को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से परवलपुर थाना क्षेत्र के पिलिछ गांव से गिरफ्तार किया है। शूटर मुकुल ने कांड करने के बाद दोस्त नागेंद्र सिंह के गांव पिलिछ में शरण ले रखी थी। पुलिस की छापेमारी के वक्त वहां दो बदमाश और थे, जो फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि, उनकी पहचान कर ली गई है। 

थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि  छत्तीसगढ़ पुलिस शूटर मुकुल को अपने साथ ले गई। बीती 5 और 10 जुलाई को भिलाई में पिकी राय पर हवाई फायर करने वाले शूटर मुकुल को शनिवार की अलसुबह पकड़ा गया है। उसके नालंदा में होने की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। गोलीबारी के बाद कुछ दिनों तक मुकुल छत्तीसगढ़ के ही रायपुर और दुर्ग शहर में छिपा था। इसके बाद दिल्ली भाग गया था। वहां से वह परवलपुर के पिलिछ गांव पहुंचा था। उसका अगला प्लान लुधियाना जाने का था। पूछताछ में मुकुल ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त नागेंद्र पहले लुधियाना में काम कर चुका है। उसके जरिए काम की तलाश में वह लुधियाना जाने वाला था।

छत से कूदकर भाग गया मौत के कुएं का बाइकर रहा नागेंद्र

जानकारी के अनुसार मुकुल सोना जिस घर में रुका था, वह नागेंद्र सिंह का है। पुलिस टीम जब मुकुल सोना को गिरफ्तार करने पहुंची तो नागेंद्र सिंह दो मंजिला मकान से कूदकर फरार हो गया। नागेंद्र पहले मौत के कुआं में बाइक चलाता था। कूद-फांद में माहिर था। पुलिस के सामने ही छत से कूदकर भागने में सफल रहा। मुकुल सोना खुद कभी पिकी राय का शागिर्द रह चुका है। बाद में जमीन के विवाद को लेकर पिकी राय व मुकुल में ठन गई। दोनों एक-दूसरे को रास्ते से हटाने की फिराक में लग गए।

chat bot
आपका साथी