साथ आएंगे चिराग पासवान और प्रिंसराज! पटना पहुंचने पर समस्‍तीपुर के सांसद ने कह दी यह बात

LJP में बगावत के बाद से पहली बार समस्‍तीपुर से लोकसभा सांसद प्रिंसराज रविवार को पटना पहुंचे। यहां वे प्रदेश स्‍तरीय बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने चिराग पासवान को लेकर अपना बयान दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:14 PM (IST)
साथ आएंगे चिराग पासवान और प्रिंसराज! पटना पहुंचने पर समस्‍तीपुर के सांसद ने कह दी यह बात
प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद प्रिंसराज, सूरजभान सिंह व अन्‍य।जागरण

पटना, आनलाइन डेस्‍क। समस्‍तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज (MP Prince Raj) रविवार को पटना पहुंचे। पार्टी में  हुई बगावत के बाद वे पहली बार आए हैं। यहां वे लोजपा (पारस गुट) एवं दलित सेना की बैठक कर रहे हैं। पटना पहुंचने पर प्रिंस ने कहा कि LJP में कोई टूट नहीं हुई है। चिराग पासवान (Chirag Paswan)उनके भाई हैं। आज भी वे उन्‍हें उतना ही प्‍यार करते हैं। लेकिन उन्‍हें मंथन जरूर करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्‍यों हुई है। प्रिंस ने इस दौरान जदयू के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को शुभकामनाएं दीं। कहा कि वे अच्‍छे और सुलझे हुए व्‍यक्ति हैं। उनके नेतृत्‍व में जदयू और आगे जाएगा।  

लोजपा में कोई बदलाव नहीं हुआ 

पार्टी स्‍व रामविलास पासवान जी की है। पार्टी अभी भी वही है। पार्टी में कोई बदलाव नहीं हुआ। ये गरीबों की पार्टी है।  केवल नेतृत्‍व में बदलाव हुआ है। भाई के लिए कभी प्‍यार कम नहीं होता। लेकिन दिल से उन्‍हें भी परिस्थितियों पर मंथन करना चाहिए। बड़े पापा का जो सपना है, उसे पूरा करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। यह इनकी या उनकी नहीं, गरीबों की पार्टी है। स्‍वाति पटेल के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि हमने एफआइआर की है। उसकी जांच की जा रही है। 

लोजपा में घमासान के बाद पहली बार पटना आए हैं प्रिंस

पारस गुट के लोजपा प्रदेश अध्‍यक्ष प्रिंस राज लोजपा में हुए घमासान के बाद से पटना नहीं आए थे। इस दौरान सार्वजनिक तौर पर बयान से भी बचते रहे। हालांकि अपने चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ वे साये की तरह नजर आते रहे। पटना में हुई पारस गुट की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी वे नहीं आए थे। अब वे पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिलाध्‍यक्षों के साथ भी बैठक कर रहे हैं। बैठक में सूरजभान सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। 

मालूम हो कि पार्टी में हुई बगावत के बाद से चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी