बक्सर में मां के आशिक ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- 10 साल से चल रहा अवैध संबंध

Bihar Crime बिहार के बक्सर से बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के मुताबिक उसकी मां के आशिक ने घर में अकेले पाकर उसके साथ गंदा काम किया। किशोरी का आरोप है कि मां ने मुझे पुलिस के पास नहीं जाने दिया।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:08 PM (IST)
बक्सर में मां के आशिक ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- 10 साल से चल रहा अवैध संबंध
बक्सर में मां की प्रेमी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर

बक्सर, जागरण संवाददाता। हवस इंसान को हैवान बना देती है। इसकी जद में आया शख्स ये भूल जाता है कि क्या सही है और क्या गलत। बिहार के बक्सर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक किशोरी का आरोप है कि उसकी मां के आशिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार उसकी मां के प्रेमी ने ही उसके साथ गलत काम किया है। आरोपित द्वारा तीन लाख रुपये दिए जाने की लालच में पीड़िता की मां उसे प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए घर में बंद कर दिया था। किसी प्रकार घर से निकलने के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

'मां का 10 साल से चल रहा है अवैध संबंध'

पूरी घटना का जिक्र करते पीड़िता ने बताया कि, उसकी मां का गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के बॉडीगार्ड के साथ पिछले दस साल से अवैध संबंध है। उसके डर से पिता भी घर छोड़कर कहीं और रहने लगा है। जुलाई में पीड़िता को उसकी बड़ी बहन के यहां छोड़कर मां अपने पुत्र के साथ सूरत काम करने चली गई। तभी सात सितम्बर को राशन का अनाज लेने के लिए पीड़िता अपनी बहन के यहां से अपने गांव आई थी, पर राशन मिलने में देर हो जाने के बाद रात को अपने घर पर ही रूक गई। आधी रात को उसकी मां का आशिक महेंद्र सिंह आया और जबरदस्ती घर खुलवाने के बाद घटना को अंजाम देकर चला गया। 

सूरत जाकर मां को बताई आपबीती 

 इस घटना के दो दिन बाद पीड़िता सूरत अपनी मां के यहां पहुंच गई और मां से घटना का जिक्र किया। हैरत की बात है कि दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद पीड़िता की मां और भाई उल्टे किशोरी पर ही बरस पड़े और चुप रहने के लिए दबाव डालने लगे। यहां तक कि बात फैले नहीं इसलिए पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। इस बीच गांव में हुए पंचायत चुनाव के दौरान अपने प्रेमी के बुलावे पर मां जब वोट डालने के लिए गांव आई तब पीड़िता भी उसके साथ चली आई और चाची से पूरी घटना का जिक्र किया। मासूम बच्ची के साथ हुए अत्याचार की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मदद और न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए चाची उसे लेकर सीधे महिला थाना पहुंची। पूरी घटना से अवगत होने के बाद महिला थानाध्यक्ष भी अवाक रह गई। मामले में महिला थाना में केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है। 

 पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकी

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने बताया कि जब उसने अपनी मां से न्याय लेने की बात कही तो इस बात की जानकारी आरोपित महेंद्र सिंह को भी मिल गई। तब से वह लगातार किसी न किसी माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। बराबर मिल रही धमकियों से घबराई पीड़िता बुधवार को जल्द कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिलने भी पहुंची थी, पर एसपी के नहीं होने से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करने के साथ ही उसकी मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करा लिया गया है। फिलहाल अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिला है, इस बीच आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी