सुबह पटना में छाई रही धुंध, दोपहर में खिली धूप मगर पारा आया एक डिग्री नीचे

पटना के मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। सुबह धुंध के बाद तेज धूप राजधानीवासियों को राहत दे रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 01:45 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 01:45 PM (IST)
सुबह पटना में छाई रही धुंध, दोपहर में खिली धूप मगर पारा आया एक डिग्री नीचे
सुबह पटना में छाई रही धुंध, दोपहर में खिली धूप मगर पारा आया एक डिग्री नीचे

पटना, जेएनएन। पटना के मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। अब कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पटना का पारा 7.2 के आंकड़े पर पहुंच गया। अधिकतम में ये आंकड़ा 22.4 पर रहा। इसी तरह गया का तापमान भी रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 रहा तो अधिकतम 21.1 रहा।

वहीं, मंगलवार की सुबह मामूली धुंध और हवा में नमी के कारण ठंड का अहसास किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्र 73 और शाम में 65 फीसद दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 8.1 डिग्री और अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जनवरी को तापमान में एक डिग्री और कमी होने की संभावना है। 21 जनवरी तक तापमान में एक डिग्री तक उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

chat bot
आपका साथी