गोपालगंज में छात्रा के साथ छेड़खानी, शिकायत करने पर पिता व भाई पर फरसे से हमला

गोपालगंज में छात्रा के साथ छेड़खानी करने की शिकायत करना महंगा पड़ा। पीड़िता के पिता तथा भाई पर लाठी डंडा व फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर छात्रा ने एक युवक सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:14 PM (IST)
गोपालगंज में छात्रा के साथ छेड़खानी, शिकायत करने पर पिता व भाई पर फरसे से हमला
गोपालगंज में छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूला, विजयीपुर (गोपालगंज): बिहार के महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से रोज ही कोई न कोई घटना सामने आ रही है। अब तो मनचले वारदात के बाद जान से मारने की धमकी तक देने लगे हैं। इसी तरह का एक मामला बिहार के गोपालगंज से सामने आया है। विजयीपुर के एक गांव में छात्रा के साथ छेड़खानी करने की शिकायत करना महंगा पड़ा। पीड़िता के पिता तथा भाई पर लाठी डंडा व फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर छात्रा ने एक युवक सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुनील चौहान, मुनीब चौहान, मुन्ना चौहान, सीताराम चौहान, रामजतन चौहान सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। 

स्कूल से घर लौटने के दौरान की छेड़छाड़

बताया जाता है कि गांव की एक की एक लड़की इंटर में पढ़ती है। छात्रा बुधवार को स्कूल से साइकिल से अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक छात्रा को रोक कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों को आते देख युवक फरार हो गया। इस घटना के बाद घर पहुंची छात्रा ने स्वजनों घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता तथा भाई आरोपित के घर शिकायत करने पहुंच गए। पीड़िता के स्वजनों को देख आक्रोशित होकर आरोपित छात्रा के पिता और भाई पर टूट पड़े। दोनों पर लाठी डंडा व फरसा से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी छात्रा के पिता व पुत्र को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर छात्रा के बयान पर सुनील चौहान, मुनीब चौहान, मुन्ना चौहान, सीताराम चौहान, रामजतन चौहान सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी