मोकामा का माढ़ू पोखर बनेगा लोगों के आकर्षण का केंद्र

मोकामा का माढ़ू पोखर पिकनिक स्पॉट बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 01:57 AM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 06:10 AM (IST)
मोकामा का माढ़ू पोखर बनेगा लोगों के आकर्षण का केंद्र
मोकामा का माढ़ू पोखर बनेगा लोगों के आकर्षण का केंद्र

पटना (मोकामा)। नगर परिषद के वार्ड 24 में स्थित ऐतिहासिक पोखर माढ़ू का कायाकल्प होनेवाला है। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार जल जीवन हरियाली योजना के तहत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की दोपहर अपनी यात्रा के प्रथम पड़ाव पर इसका जायजा लेने मोकामा पहुंचे। इस पोखर पर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से पौधारोपण भी किया। पोखर पर जीविका दीदी द्वारा हस्त निर्मित कई उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुती को देखकर मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। कुछ देर वहां रुककर संगीत सुना व बच्चों से कई सवाल भी पूछे। बाद में गंगा जल उद्भव योजना के प्रोजेक्ट स्टॉल को भी देखा।

जल जीवन हरियाली से जुड़ी कई प्रदर्शनी को देखकर भी मुख्यमंत्री अभिभूत हुए। बच्चों के टीकाकरण केंद्र के स्टॉल का भी मुआयना किया। जच्चा-बच्चा विकास योजना, जीविका केंद्र, आगनबाड़ी केंद्र, रोजगार के लिए युवाओं को दिए जाने वाले ई-रिक्शा समेत अन्य लाभार्थियों को चेक भी सौंपे।

सीएम कुछ देर पोखर पर बने टेंट में बैठकर कुछ चुनिंदा किसानों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जल जीवन हरियाली योजना को अपने जीवन में उतारने के टिप्स भी समझाए। करीब घटे भर की इस यात्रा में माढ़ू पोखर का संदेश हर गांव में विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश के साथ संदेश भी देते रहे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों में इस बात की चर्चा थी कि अब माढ़ू पोखर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सासद राजीवरंजन सिंह उफऱ् ललन सिंह ,जल संसाधन मंत्री संजय झा ,सुचना प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ,डीजीपी गुप्तेश्वर पाडेय ,गृह विभाग के सचिव अमीर सुबहानी ,जल संसाधन के प्रधान सचिव संजीव हंश ,डीएम कुमार रवि ,एसएसपी गरिमा मल्लिक ,डीडीसी सुहर्ष भगत समेत विभिन्न विभागों के आला अधिकारी इस आयोजन में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी