शादी से लौट रही युवती को गांव के ही दो लोगों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पटना के बिक्रम में शादी से लौट रही एक युवती के साथ उसी के गांव वालों ने मुंह काला किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 06:36 PM (IST)
शादी से लौट रही युवती को गांव के ही दो लोगों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
शादी से लौट रही युवती को गांव के ही दो लोगों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पटना, जेएनएन। बिक्रम थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के एक शादी समारोह से लौटते समय युवती को दो लोगों ने बंधक बनाकर कर उसके साथ मुंह काला किया। सुबह युवती ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार किया गया आरोपित

 बताया जाता है कि गांव के ही एक घर के शादी समारोह से शुक्रवार की रात युवती गई थी। आयोजन समाप्त होने के बाद वे अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए गांव के ही हीरा सिंह एवं उसके एक साथी ने युवती को बंधक बना लिया। इस दौरान एक घर में ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया। पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। युवती को न्यायालय में बयान एवं मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी