हैवानियत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। चार युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:47 PM (IST)
हैवानियत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, हालत नाजुक
हैवानियत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, हालत नाजुक

पटना [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म की एक जघन्य वारदात सामने आई है, जिसमें एक महिला के साथ पहले चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया गया। अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गंभीर हालत में महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ग्लास को निकाल दिया है। लेकिन, महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है। वहीं, इस मामले में ग्रामीणों और पीड़ित महिला के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सबको जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ये भी कहा कि पूछताछ में पति का व्यवहार संदिग्ध लगा है इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना 14 नवंबर की बताई जा रही है। महिला अपने धान की रखवाली कर रही थी। पति का आरोप है कि मुंह पर गमछा बांधे चार युवकों ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया और इसके बाद इतने से भी उन हैवानों का मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। महिला के बेहोश हो जाने पर उसे उसी स्थिति में छोड़कर सभी फरार हो गए।

बाद में पति ने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में खेत से बरामद किया और कंधे पर लादकर अस्पताल लाया और भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला का प्राइवेट पार्ट काफी क्षतिग्रस्त है और शरीर से अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी