महिला ने पति को दिया धोखा, 4.17 लाख रुपये लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार, वैशाली पुलिस तलाश में जुटी

Bihar Crime बिहार के वैशाली में एक शादीशुदा महिला ने पति धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला समूह की संचालिका ललिता देवी महिला समूह की दस महिलाओं का 4 लाख 17 हजार रुपये लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:35 PM (IST)
महिला ने पति को दिया धोखा, 4.17 लाख रुपये लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार, वैशाली पुलिस तलाश में जुटी
वैशाली में शादीशुदा महिला 4.17 लाख रुपये लेकर प्रेमी संग फरार। सांकेतिक तस्वीर

हाजीपुर(वैशाली), जागरण संवाददाता। Bihar Crime वैशाली में एक शादीशुदा महिला अपने पति को धोखा देकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है। जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र के तिसीऔता गांव की महिला समूह की संचालिका ललिता देवी अपने महिला समूह की दस महिलाओं का 4 लाख 17 हजार 286 रुपये लेकर अपने प्रेमी दिनेश राय के साथ फरार हो गई। इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार तिसीऔता गांव की ललिता देवी महिला समूह चलाती थी। इस समूह में इलाके की लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं जुड़कर विभिन्न एजेंसियों से कर्ज लेकर काम करती थी।

प्रेमी संग हो गई फरार

इस महिला के पति केशव राय अपने घर से ज्यादातर बाहर ही रहता है। इसी दौरान उक्त महिला का गांव के ही दिनेश राय के साथ प्रेम हो गया। इन दोनों ने मिलकर समूह की अन्य महिलाओं की कर्ज की राशि वसूली कर मौज मस्ती में उड़ाने लगे। इसकी जानकारी जब समूह की महिलाओं को हुई तब इन लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि समूह की दस महिलाओं से 4 लाख 17 हजार 286 रुपये वसूली कर इन दोनों ने मिलकर इन रुपयों को खर्च कर दिया है। इस रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर रीना देवी ने तिसीऔता थाना में ललिता देवी एवं उसके प्रेमी दिनेश राय के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में तिसीऔता थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। 

इन महिलाओं का रुपया किया खर्च :

 नाम-                   राशि रीना देवी-            20000 मंजू देवी-             25000 किसल देवी-         54260 राज कुमारी देवी-    25000 ममता देवी-          90000 गांधी देवी-            69260 सोनी कुमारी-         18000 जयकला देवी-         28253 शैल कुमारी-           48623 ममता देवी-             98623 
chat bot
आपका साथी