राजद के दिग्गज नेता सीताराम यादव अब भाजपाई, देखें भाजपा में शामिल होने वालों की पूरी लिस्‍ट

Bihar Politics यादव वोट बैंक पर भाजपा का निशाना बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल की मौजूदगी में पूर्व मंत्री और राजद के दिग्गज नेता सीताराम यादव सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:20 AM (IST)
राजद के दिग्गज नेता सीताराम यादव अब भाजपाई, देखें भाजपा में शामिल होने वालों की पूरी लिस्‍ट
बिहार भाजपा अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: राजद (RJD) और जदयू (JDU) के कई नेता बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा (Bihar BJP) में शामिल हुए। भाजपा की सदस्यता  ग्रहण करने वाले में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद और राजद सरकार में पूर्व मंत्री रहे सीताराम यादव (EX RJD MP Seetaram Yadav) का नाम है। इसी तरह बथनाहा की पूर्व विधायक नगीना देवी (Ex MLA Nagina Devi), राजद से पटना सिटी से चुनाव लड़ चुके संतोष मेहता, पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा कुमारी (Patna Deputy Mayor Meera Kumari) का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व संजय जायसवाल रहे मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल की मौजूदगी में राजद और जदयू के कई नेता भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान राजद ने सीताराम यादव समेत अन्य कई नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। सीताराम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ भीतरघात करने का आरोप लगा था।

लगातार यादव वोट साधने में जुटी है भाजपा

बिहार में भाजपा (Bihar BJP) के लिए सबसे बड़ी चुनौती राजद (RJD) के सबसे मजबूत वोट बैंक यानी यादव वोटों को अपने खेमे में करना रहा है। पिछले कुछ सालों में बीजेपी (Bhartiya Janata Party) इस चुनौती को पार करते हुए भी दिखी है। बीजेपी ने हालिया वर्षों में कई मजबूत यादव नेताओं को अपने खेमे में किया है। आज राजद के बड़े नेता रहे सीताराम यादव (Seetaram Yadav) को अपने खेमे में करने के साथ बीजेपी बड़ा दांव चलने जा रही है। राजद और जदयू के कई नेता बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा का दामन थामेंगे।

नंद किशोर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संतोष भी आए

उधर, पटना सिटी से  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संतोष मेहता भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा सीधे-सीधे राजद के वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटी हुई है। नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव लगातार भाजपा को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा को इस पहल के बाद काफी हद तक सफलता भी मिली है।

भाजपा में ये नेता हुए शामिल सीताराम यादव, पूर्व सांसद, राजद प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद, राजद संतोष मेहता, पूर्व महासचिव, राजद रामजी मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष, राजद नगीना देवी, पूर्व विधायक, लोजपा सुबोध कुमार पासवान, पूर्व विधायक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अनीता यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस मीरा देवी, उप-महापौर, पटना अवधेश यादव, समाजसेवी सुनीता देवी, पार्षद, पटना नगर निगम, राजद धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना, पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश सचिव, राजद अराध्य हर्षवर्धन भरत रत्न यादव, राजद प्रभु कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, रालोसपा मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, रालोसपा धीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर, रालोसपा रोशन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव युवा, रालोसपा उमेश यादव , मुखिया, गायघाट (मुजफ्फरपुर ) अंकिता देवी , जिला पार्षद, पटना ममता देवी, जिला पार्षद, मुजफ्फरपुर डॉ. संतोष कुमार आजाद, बख्तियारपुर पटना (समाजसेवी)

chat bot
आपका साथी