Bihar: दुर्घटना में मौत के बाद फूटा जनाक्रोश, फायरिंग व पथराव; बवाल में 10 पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल

बिहार के बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। इसपर रविवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने फायरिंग व पथराव किया। घटना में 10 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों घायल हो गए।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:39 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:54 PM (IST)
Bihar: दुर्घटना में मौत के बाद फूटा जनाक्रोश, फायरिंग व पथराव; बवाल में 10 पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल
Bihar: दुर्घटना में मौत के बाद फूटा जनाक्रोश, फायरिंग व पथराव; बवाल में 10 पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल

पटना [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय में बीती रात सड़क हादसे में एक छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल  हुआ। दुर्घटना के बाद भड़के जनाक्रोश का शिकार पुलिस व मीडियाकर्मी भी हुए। पथराव व मारपीट में दर्जनों लोगों के साथ 10 पुलिसककर्मी भी घायल हो गए। इस दौरान दर्जनों वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हो गए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।

दुर्घटना में मौत के बाद बवाल

मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में बीते दिन सड़क दुर्घटना में एक युवक अमरदीप की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा स्‍वजनों को सौंप दिया। लेकिन रविवार की सुबह बवाल भड़क पड़ा। आक्रोशित लोगों ने राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ को जाम कर जमकर हंगामा किया।

घटना में दर्जनों लोग घायल

जाम से उपजे विवाद ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। लंबे समय तक सड़क जाम रहने और पुलिस के मौके पर तुरंत नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई।

भीड़ के बवाल के दौरान जमकर पथराव किया था। इस दौरान एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने वहां दर्जनों वाहनों के साथ तोड़फोड़ की। राहगीरों के साथ मारपीट भी की गई। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया। घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

देर रात हुई थी दुर्घटना

घटना बीती रात करीब 11 बजे उच्‍च पथ संख्‍या 55 पर नगर थाना के मीरगंज का रहने वाला स्‍थानीय जीडी कॉलेज का छात्र विवेक कुमार (21) अपने साथी बाघा मिलन चौक निवासी राहुल कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका साथी राहुल भी घायल हो गया।

स्थिति नियंत्रण में, तनाव बरकरार

भीड़ मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने की मांग कर रही थी। सूचना पर पहुंचे एएसपी अभियान अमृतेश कुमार आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। हालांकि, तनाव बरकरार है। घायलों का इलाज स्‍थानीय अस्‍पतालों में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी