बिहारः कोरोना से कई फ्लाइट रद, मुंबई से लेकर दिल्ली तक जाने वाले विमान पर पड़ा असर

संक्रमण से बचाव के लिए यात्री फ्लाइट से दूरी बनाने लगे हैं। ऐसे में विमानों के रद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में फ्लाइट रद कर दी गई। गुरुवार को बड़ी संख्या में फ्लाइट रद कर दी गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:53 AM (IST)
बिहारः कोरोना से कई फ्लाइट रद, मुंबई से लेकर दिल्ली तक जाने वाले विमान पर पड़ा असर
बिहार में कोरोना का असर विमान सेवा पर भी पड़ रहा है।

जासं, पटना। बिहार में कोरोना का असर विमान सेवा पर भी पड़ रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए यात्री फ्लाइट से दूरी बनाने लगे हैं। ऐसे में विमानों के रद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में फ्लाइट रद कर दी गई। राजधानी पटना से वापसी के दौरान गुरुवार को कइ विमान रद्द रहे। वहीं पटना से बंगलुरू जा रही फ्लाइट को रास्ते से डायवर्ट करना पड़ गया। विमान क्यों डायवर्ट किया गया? वजह नहीं पता चल सकी।

यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना

फ्लाइटों के कैंसिल होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 8480 को रद कर दिया गया। इसी तरह मुंबइ से आने वाली फ्लाइट स्पाइस जेट का विमान एसजी 258 रद्द रहा। इंडिगो की रांची से आने वाली फ्लाइट 6इ925 भी कैंसिल कर दी गई।

मुंबइ से लेकर दिल्ली तक की फ्लाइट रद

वहीं इंडिगो की दिल्ली पटना फ्लाइट 6इ2059 भी रद्द करनी पड़ी। इंडिगो की मुंबइ से आने वाली फ्लाइट 6इ5514 को भी रद्द कर दिया गया। इसी तरह दिल्ली से पटना आने वाली जी 8231 भी रद्द रही। वहीं रात को गो एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट जी 8198 कैंसिल कर दी गइ। इंडिगो की बेंगलुरु की फ्लाइट 6इ6963 रद्द रही। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ6961 भी रद्द रही। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते यात्री कम ही मिल रहे हैं। कुछ लोग टिकट बुक कराने के बाद कैंसिल भी करा देते हैं। कोरोना के चलते कुछ फ्लाइटों को रद किया गया है। इनमें दिल्ली, मुंबई, रांची और बेंगलुरु की तरफ आने और जाने वाले विमान हैं। बहरहाल फ्लाइटों के कैंसिल होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

chat bot
आपका साथी