देश के पश्चिमी हिस्से से लौट रहा मानसून, राज्य में अभी जारी रहेगी बारिश

मानसून इस बार बिहार पर खूब मेहरबान रहा। अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। कृषि विज्ञानियों की मानें तो अभी कुछ हफ्ते और प्रदेश में बारिश हो सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:53 AM (IST)
देश के पश्चिमी हिस्से से लौट रहा मानसून, राज्य में अभी जारी रहेगी बारिश
देश के पश्चिमी हिस्से से लौट रहा मानसून, राज्य में अभी जारी रहेगी बारिश

नीरज कुमार, पटना। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के पश्चिमी हिस्से से लौटने लगा है। खासकर राजस्थान एवं आसपास के राज्यों से मानसून लौटने का संकेत देने लगा है। पश्चिमी हिस्से से शुरू होकर मानसून राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल होते हुए दक्षिण भारत के रास्ते लौट जाएगा। हालांकि बिहार एवं पश्चिम बंगाल में अभी बारिश जारी रहेगी। दक्षिण भारत में भी लौटते मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के संकेत मिलने लगे हैं। इससे बारिश में कमी आएगी। सामान्यत: मानसून सबसे पहले देश के पश्चिमी हिस्से राजस्थान से लौटता है। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश 30 सितंबर तक होती है। लेकिन इस वर्ष मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छह एवं सात अक्टूबर तक राज्य में बारिश हो सकती है। बिहार में मानसून की बारिश एक जून से शुरू हो जाती है। राज्य में 27 फीसद अधिक बारिश रिकार्ड

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मानसून के दौरान सामान्यत: 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। इस सीजन में अब तक 1273.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। यानी राज्य में सामान्य से 27 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई है। वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी से लेकर बर्दवान, भागलपुर, बहराइच एवं रोहतक तक जा रही है। एक-दो दिनों में इसमें बदलाव हो सकता है। राज्य के पूर्वी भाग में रविवार को भी हल्की बारिश रिकार्ड की गई। खासकर भागलपुर एवं पूर्णिया के आसपास के इलाके में अच्छी बारिश हुई। भागलपुर में रविवार को 27.2 एवं पूर्णिया में 29.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को राजधानी का आकाश एकदम साफ रहा और दिनभर अच्छी धूप निकली। सोमवार को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। विशेष रूप से पूर्वी बिहार के जिलों में सोमवार को भी बारिश हो सकती है। हल्की फुहारें राजधानी एवं आसपास के इलाके में भी हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है।

chat bot
आपका साथी