नए वर्ष के मंत्री व राजा होंगे मंगल, ग्रहों के अद्भुत संयोग से बढ़ेगी सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता

हिंदू नव वर्ष आरंभ होने पर नया संवत्सर प्रारंभ होगा। इसे चैत शुक्ल प्रतिपदा वर्ष प्रतिपदा के नाम से जानते हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चैत शुक्ल प्रतिपदा से नये वर्ष का आरंभ माना जाता है। जानें कैसा रहेगा नया साल।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:20 PM (IST)
नए वर्ष के मंत्री व राजा होंगे मंगल, ग्रहों के अद्भुत संयोग से बढ़ेगी सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता
13 अप्रैल 2021 को विक्रम सवंत 2078 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा।

जासं, पटना: 13 अप्रैल 2021 को विक्रम सवंत 2078 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा। नया वर्ष आरंभ होने पर नया संवत्सर प्रारंभ होगा। इसे चैत शुक्ल प्रतिपदा वर्ष प्रतिपदा के नाम से जानते हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चैत शुक्ल प्रतिपदा से नये वर्ष का आरंभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं। हिंदू नववर्ष 2078 में इस बार 90 साल बाद एक अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिष आचार्य पीके युग ने ज्योतिष शास्त्रों के आधार पर बताया कि 2078 संवत्सर का नाम आनंद होगा। नया विक्रम संवत 2078 वृषभ लग्न और रेवती नक्षत्र में शुरू होगा।

बहुत बेहतर नहीं मंगल

13 अप्रैल मंगलवार को प्रतिपदा है। इस संवत्सर का राजा मंगल और मंत्री मंगल है, जिसे बहुत बेहतर नहीं माना जा सकता। ज्योतिष के अनुसार मंगल युद्ध के देवता हैं, जिसके कारण संवत वर्ष में दुर्घटना, विनाश, हिंसा, भूकंप ज्यादा प्रभावशाली होंगे। इस वर्ष सामाजिक व राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिलेगी। प्राकृतिक आपदाएं बहुत आएंगी। आगजनी, सत्ता षड्यंत्र, उपद्रव आदि वर्ष के आरंभ में देखने को मिलेगा। ज्योतिष ग्रंध प्रबोधिनी में नए वर्ष का राजा मंगल को बताया है, जिसे युद्ध के देवता की संज्ञा दी गई है, इसे ज्योतिष में बेहतर नहीं माना जाता। इस दौरान सरकार जनता के लिए कुछ कड़े नियम ले सकती है।

आपदाओं का करना पड़ सकता है सामना

असमान्य वर्षा, व्रजपात जैसी कई आपदाओं से लोगों को सामना हो सकता है। इस वर्ष लोगों के लिए पितृ संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। वर्ष के मंत्री मंगल का होने से चोरी, समाज में असंतोष, लोगों में अकारण भय बना रहेगा। कृषि के शासक शुक्र ग्रह हैं जिसके कारण गेंहू, ईख आदि की पैदावार बेहतर होगी। वहीं वर्षा और गर्मी के स्वामी सूर्य हैं, जिसके कारण राज्य में अच्छी वर्षा और अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। वैभव व आभूषण के स्वामी शुक्र हैं जिसके कारण सोना, हीरा, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन महंगा होगा। जिसके प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ेगा। वहीं फल, फूल के शासक चंद्र ग्रह है जिसके कारण फल व फूलों की पैदावार अच्छा होने की संभावना है। इस बार वित्त का अधिकार गुरु बृहस्पति के पास है जिसके कारण पूरी दुनिया में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों का धार्मिक कार्य में जुड़ाव बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी