मनेर के संगम घाट पर बालू नदी नाव डूबी, दो लापता

हल्दी छपरा संगम पर मंगलवार की सुबह दो नावों की टक्कर में एक नाव डूब गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 01:49 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 01:49 AM (IST)
मनेर के संगम घाट पर बालू नदी नाव डूबी, दो लापता
मनेर के संगम घाट पर बालू नदी नाव डूबी, दो लापता

पटना (मनेर)। हल्दी छपरा संगम पर मंगलवार की सुबह दो नावों की टक्कर में एक नाव डूब गई। बालू भरी इस नाव पर 14 मजदूर सवार थे। इनमें एक दर्जन किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। नाव का मालिक विनोद राय व एक मजदूर बिहटा निवासी किस्मत महतो लापता हैं। नाव नगर पंचायत के ही बालू पर मोहल्ले की बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के सुरौंधा के करीब से सोन बालू लोड कर मंगलवार की अल सुबह विनोद राय की नाव सारण के डोरीगंज के लिए चली थी। हल्दी छपरा संगम के समीप, जिसे नाशी भी कहा जाता है, पहले से डूबी एक नाव से इनकी नाव की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर से लोहे की नाव का निचला हिस्सा फूट गया और पानी भरने लगा। इसके बाद नाव पर सवार मालिक सहित 12 मजदूर गंगा नदी में कूद गए। कुछ बांस के सहारे तो कुछ दूसरी नाव के सहारे अपनी जिदगी बचाने में कामयाब रहे। नाव पर सवार रामपुर निवासी छत्र महतो ने बताया कि नाव काफी तेज गति से जा रही थी। इस बीच पहले से डूबी एक नाव से उनकी नाव टकरा गई। इसके बाद मालिक विनोद राय समेत सभी लोग नदी में कूदे। रामपुर में नाना के घर रह रहा बिहटा का मूल निवासी किस्मत महतो नाव पर बनी झोपड़ी के अंदर ही सोया हुआ था। उसे उठाने का काफी प्रयास किया गया। वह नहीं उठा। तबतक नाव के ऊपर पानी भरने लगा। इस कारण से वह और मालिक विनोद राय दोनों नदी में कूदे। वह किसी तरह दूसरी नाव के सहारे बच गया। विनोद राय लापता हो गए। किस्मत महतो नाव के अंदर बनी झोपड़ी में ही रह गया। इधर इस घटना के बाद दोनों के स्वजनों में कोहराम मचा है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने नाव डूबने की घटना की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी