बेगूसराय में अधेड़ को मछली पकड़ने के बाद हाथ धोना पड़ा महंगा, गंवा दी जान

बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में अधेड़ की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय लालो नहर किनारे हाथ धो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालो सुबह में मछली पकड़ने के बाद नहर में हाथ धोने गया था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:35 PM (IST)
बेगूसराय में अधेड़ को मछली पकड़ने के बाद हाथ धोना पड़ा महंगा, गंवा दी जान
बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में घटना के बाद जुटे लोग।

बेगूसराय, जेएनएन। बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में बुधवार को 55 वर्षीय लालो चौधरी की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय लालो नहर किनारे हाथ धो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालो सुबह में मछली पकड़ने के बाद नहर में हाथ धोने गया था। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख पास के पुल पर बैठे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, किया मगर लोग उसकी मदद नहीं कर पाए। घटना के बाद लालो चौधरी के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने लालो को पानी में समाते देखा है, ऐसे में बचने की उम्मीद कम ही है। 

नहर की धारा में बहकर दूसरी तरफ निकल गया

सूत्र बताते हैं कि पानी की धार इतनी तेज थी कि बचाने वाले खुद पानी में डूबने लगे जिससे वह बाहर निकल गए। इधर डूबने के बाद लालो नहर की तेज धारा में बह कर भंवरे से दूसरी तरफ निकल गया। सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों नाव आदि से शव की खोज करनी शुरू कर दी। किंतु पांच घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शव को निकाला नहीं जा सका है। नहर में जल कुंभी की अधिकता के कारण शव की खोज में दिक्कतें आ रही है।

खगड़िया से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया

सूचना मिलते ही थाना के दारोगा दुर्गेश कुमार तथा सीआई नितिन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव की खोज करवाने में जुट गए हैं। प्रशासन के द्वारा खगड़िया से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जो समाचार प्रेषण तक मौके पर नहीं पहुंच सकी है। मालूम हो कि लालो मूल रूप से बखरी नगर पंचायत के मक्खाचक मुहल्ले के रहने वाले थे। जो इन दिनों जमीन खरीद कर हेमनपुर पुल के समीप रह रहे थे।

chat bot
आपका साथी