ओडिशा के साथ बंगाल का भी मालदह पहुंचा, भाव 40 से 70 रुपये किलो

थोक फल मंडी बाजार समिति में फलों के राजा आम की खुशबू फैल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:06 AM (IST)
ओडिशा के साथ बंगाल का भी मालदह पहुंचा, भाव 40 से 70 रुपये किलो
ओडिशा के साथ बंगाल का भी मालदह पहुंचा, भाव 40 से 70 रुपये किलो

जागरण संवाददाता, पटना : थोक फल मंडी बाजार समिति में फलों के राजा आम की खुशबू फैल गई है। मंडी में ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल से भी मालदह की आवक शुरू हो गयी है। बंबईया और हिमसागर भी पश्चिम बंगाल से पहुंच गया है। आवक बढ़ने से भाव भी गिरने लगा है।

थोक मंडी में अब कई तरह के आम पहुंचने लगे हैं। बाजार समिति के व्यवसायी राकेश कुमार ने कहा कि ओडिशा से मालदह की आवक करीब एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई थी। तब भाव 100 रुपये किलो खुला था। अब थोक भाव गिरकर 50 से 70 रुपये किलो पर आ गया है। प्रतिदिन 50 टन आम आ रहे हैं। पहले 30 टन तक की आते थे। अब पश्चिम बंगाल से आम की तीन किस्मों की आवक हो रही है। इसमें मालदह, हिमसागर और बंबईया शामिल हैं। बंगाल का मालदह थोक में 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। ओडिशा का मालदह 50 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। हिमसागर का भाव 30 से 35 रुपये किलो चल रहा है। बंबईया का भाव भी 30 से 35 रुपये किलो ही खुला है।

राकेश कुमार ने कहा कि भागलपुर का प्रसिद्ध मालदह भी 20 मई के बाद आने लगेगा। इसके बाद ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मालदह का रेट और गिर जाएगा। विक्रेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल से भी 50 से 60 टन आम आ रहे हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल मिलाकर लगभग 100 टन आम की आवक हो रही है। लॉकडाउन की वजह से बिक्री कुछ कमजोर है। इस वजह से भी भाव दबा हुआ है। हाल यही रहा तो इस साल आम का भाव नरम ही रहेगा।

chat bot
आपका साथी