Top Patna News Of The Day 18 October 2019, पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में छह साल के बच्चे का अपहरण, नालंदा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को छह साल के बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 04:28 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 18 October 2019, पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में छह साल के बच्चे का अपहरण, नालंदा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली
Top Patna News Of The Day 18 October 2019, पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में छह साल के बच्चे का अपहरण, नालंदा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली

Top Patna News, 18 October Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना, जेएनएन। राजधानी की सुबह एक बार फिर बड़ी वारदात के साथ हुई है। जुआ खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की मर्डर गोली मारकर किया गया है। वारदात दानापुर इलाके के आनंद बाजार की है। मृतक की पहचान सुजीत उर्फ गोलू (28) के रूप में हुई है।

राजधानी में छह साल के बच्चे का अपहरण

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार की दोपहर अपहरण से सनसनी मच गई है। वारदात एक छह साल के बच्चे के साथ हुई है। बड़ी बात ये है कि बदमाश बच्चे को अपने साथ ले गए और परिजनों को इस बात की खबर तक नहीं हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के बालक सुरक्षा गृह के समीप की है। अपहृत बच्चे का नाम चंद्र कुमार (6) बताया जा रहा है।

नालंदा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली

नालंदा, जेएनएन। जिले में गुरुवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस बीच एक तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसमें एक महिला को गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं महिला के पति को गोली छूकर निकल गई। उसे नालंदा के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी