Top Patna News Of The Day 13 November 2019, नालंदा में ऑटो को रौंदते हुए निकल गया ट्रक चालक, छह की मौत, पटना में डीजल चोर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, दिन दहाड़े घर पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या, पटना के बाबा चौक में बीच सड़क पर महिला की पिटाई, नालों के ऊपर बने मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बिहार के नालंदा में बुधवार की सुबह एक ट्रक बीच सड़क पर ऑटो को रौंदती चली गई। बिहारशरीफ-रांची एनएच पर हुई इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।
Top Patna News, 13 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
नालंदा में ऑटो को रौंदते हुए निकल गया ट्रक चालक, छह की मौत
नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नालंदा में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गिरियक थाना क्षेत्र में बिहारशरीफ-रांची NH-20 पर एक ट्रक ने अॉटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना घोराही गांव स्थित एनएच 31 पर हुई। घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पटना में डीजल चोर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना की 'भीड़' पर एक बार फिर खून सवार हो गया। मंगलवार की देर रात फतुहा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से डीजल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए युवक को लोगों ने मार-मारकर अधमरा कर दिया। चोर को मरणासन्न देखकर लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
दिन दहाड़े घर पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या
रवि शंकर, पटना। राजधानी में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बिहटा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया संगीता देवी के पति संजय राम की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची बिहटा पुलिस को भी नाराज लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। घटना को अंजाम देकर फरार होने के क्रम में अपराधी का देसी कट्टा वारदात स्थल पर ही गिर गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
स्कूल के अंदर क्लास रूम में पंखे से झूल गया युवक
भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदियां स्थित मध्य विद्यालय की कक्षा में मंगलवार की रात एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव क्लास रूम के अंदर पंखे से झूलता हुआ मिला। बुधवार की सुबह जब क्लास रूम खुला तो पंखे से लटकता शव देख बच्चे चीख पड़े। युवक के विद्यालय में आत्महत्या की खबर सुनकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक बड़की सनदियां गांव निवासी मायाशंकर पांडेय का कुंदन पांडेय (22) था।
पटना के बाबा चौक में बीच सड़क पर महिला की पिटाई
पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में भूमि निर्माण कार्य रुकवाने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मजदूरों को काम करने से रोकने के लिए आए लोगों में से एक महिला को दूसरे पक्ष ने बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया।
नालों के ऊपर बने मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर
पटना, जेएनएन। राजधानी के नौ नालों और बादशाही पईन से अवैध निर्माण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को दी गई मियाद मंगलवार को खत्म हो गई। बुधवार को जिलाधिकारी और आयुक्त खुद नालों पर बने अवैध कब्जे को तोड़ने निकले। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर बादशाही पईन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों पर चला। पहले चरण में सात दर्जन कच्चे-पक्के मकानों पर नजर रही। नालों का विस्तृत सर्वेक्षण भी हुआ।