पटना में अनलॉक के दौरान बदमाश बेखौफ, एक महीने के अंदर अपराध दोगुने

दिनदहाड़े लूट और डकैती के साथ ही अपराधी हत्या जैसी सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ये सब अनलॉक के दौरान हुआ। जानें कैसे हो रही वारदात-

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:48 PM (IST)
पटना में अनलॉक के दौरान बदमाश बेखौफ, एक महीने के अंदर अपराध दोगुने
पटना में अनलॉक के दौरान बदमाश बेखौफ, एक महीने के अंदर अपराध दोगुने

आशीष शुक्ल, पटना। लॉकडाउन में घरों में दुबके अपराधी अनलॉक में ढील मिलते ही बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े लूट और डकैती के साथ ही अपराधी हत्या जैसी सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो जहां मार्च से मई माह के बीच लूट की आठ वारदातें सामने आईं, वहीं अनलॉक होते ही जून में आठ लूट हुईं। इस महीने बैंक डकैती और 12 हत्याएं हुईं। 

80 फीसद मामलों में पुलिस की गिरफ्त के अपराधी 


मार्च से जून तक 16 लूट की वारदात हुईं। पुलिस का दावा है कि 14 मामलों का पर्दाफाश कर दिया गया। अपराधी जेल में है। जबकि राजीवनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी और अगमकुआं में कारोबारी से हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इसी तरह मार्च से जून के बीच 44 की हत्या हुई। पुलिस इनमें मेहंदीगंज और दीदारगंज में हत्याकांड का पर्दाफाश नही कर सकी है। जबकि अन्य हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या कहते हैं आंकड़े 


माह              हत्या    लूट    डकैती

23 से 31 मार्च      05      02     00

01 से 30 अप्रैल    09      03     00

01 से 31 मई       18      03     02

01 से 30 जून      12      08     01

जुलाई में हुई लूट में पुलिस के हाथ खाली 


पिछले माह अनीसाबाद में दिनदहाड़े 54 लाख की बैंक डकैती हुई। पुलिस ने मास्टरमांइड कोङ्क्षचग संचालक सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन अन्य अपराधी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। डकैती की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश ही किया था कि सोमवार को एक दिन में दो बड़ी लूट ने पुलिस की नींद उड़ा दी। अपराधियों ने दाल कारोबारी के पैर में गोली मारकर दिनदहाड़े नकदी लूट ली। वहीं पत्रकारनगर के मुन्नाचक में सरेशाम आभूषण की दुकान में घुसकर अपराधी पिस्टल के बल पर 17 लाख के जेवर लूट फरार हो गए। इस मामले में पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कई अपराधियों को किया जा चुका है गिरफ्तार 

एसएसपी पटना उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मार्च से जून माह में हुई घटनाओं में दो लूट और दो हत्याकांड को छोड़ सभी वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस माह हुए लूट के मामलों में छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी