जमशेदपुर के राजवीर अपहरण कांड का मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में इतना बड़ा कांड

Bihar Crime पटना में महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मुख्य आरोपित राहुल रंजन मानगो पुलिस दोनों को साथ लेकर जमशेदपुर लौट गई 28 अप्रैल को हुआ था राजवीर सिंह उर्फ राजा का अपहरण गर्ल फ्रेंड के चक्‍कर में किया था कांड

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:31 PM (IST)
जमशेदपुर के राजवीर अपहरण कांड का मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में इतना बड़ा कांड
पटना में पकड़ा गया झारखंड का अपहरणकर्ता। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से 28 अप्रैल को राजवीर सिंह उर्फ राजा के अपहरण के मास्टरमाइंड राहुल रंजन को पुलिस ने शनिवार को बुद्धा कालोनी की रायजी गली से गिरफ्तार कर लिया। मानगो और बुद्धा कालोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसकी महिला मित्र को भी पकड़ लिया। मानगो पुलिस दोनों को साथ लेकर जमशेदपुर लौट गई। बुद्धा कॉलोनी थानेदार कैसर आलम ने बताया कि अपहरणकर्ता और उसकी महिला दोस्त को मानगो पुलिस के हवाले कर दिया गया है। राहुल पर अपहरण का आरोप है।

बोरिंग रोड में दोस्त के फ्लैट में रहते थे दोनों

पुलिस की मानें तो दोनों बोङ्क्षरग कैनाल रोड स्थित एक फ्लैट में छिपकर रह रहे थे। फ्लैट राहुल के दोस्त का था। इधर मानगो पुलिस राहुल की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच, सूचना मिली कि दोनों पटना में छिपे हैं। मानगो पुलिस शनिवार को पटना पहुंची। देर रात उक्त अपार्टमेंट के फ्लैट की पहचान हुई। फ्लैट रायजी गली में है। मानगो और बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस फ्लैट में दबिश दी।

पुलिस को देखकर भागने लगा था

वह पुलिस को देख शोर मचाने लगा। हालांकि, किसी तरह उसे और उसकी महिला मित्र को पकड़कर थाने लाया गया। राहुल मूल रूप से मोकामा का रहने वाला है, लेकिन वह मानगो थाना क्षेत्र में ही किराये का एक फ्लैट लेकर रहता था। उसकी महिला मित्र जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके की निवासी है। वह अपहृत राजवीर सिंह के रिश्ते में मौसेरी बहन लगती है।

गोवा से महिला मित्र को बुलाने के लिए अपहरण

पुलिस की मानें तो जमशेदपुर के मानगो में ही राहुल की दोस्ती राजवीर की मौसेरी बहन से हो गई। तब वह राजवीर को नहीं जानता था। बाद में महिला मित्र के जरिए राहुल की जान पहचान राजवीर से हो गई। कुछ दिनों बाद राजवीर को राहुल और उसकी मौसेरी बहन के बीच रिश्ते की जानकारी हुई। राजवीर का इसका विरोध करने गला। कुछ दिनों बाद ही घरवालों से राहुल की महिला मित्र को गोवा भेज दिया। राहुल इसके पीछे राजवीर को दोषी मानता था।

राहुल फिर योजना बनाकर रांची में काम के बहाने राजवीर को कार लेकर निकला। लेकिन, तमाड़ इलाके में राजवीर का अपहरण कर लिया गया। उसे मुंगेर लाया गया। फिर उससे स्वजनों से राहुल की महिला मित्र को बुलाने की मांग की गई। जैसे ही उसकी महिला मित्र गोवा से मुंगेर पहुंची वैसे ही राहुल ने राजवीर को ट्रेन में बैठा दिया। राजवीर वहां से बोकारो पहुंचा। अपहरण में सहयोग करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल अपनी महिला मित्र के साथ पटना में छिपकर रहने लगा।

chat bot
आपका साथी