बिहार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह को अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने बिहार में सवर्ण कार्ड खेला है। पार्टी ने मदन मोहन झा को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही सांसद अखिलेश सिंह को प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:58 PM (IST)
बिहार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह को अहम जिम्मेदारी
बिहार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह को अहम जिम्मेदारी
पटना [जागरण टीम]। आखिरकार बिहार कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने सवर्ण वर्ग से आने वाले मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी है। दूसरी ओर सवर्ण वर्ग के ही अखिलेश सिंह को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है। साथ ही प्रदेश में पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो अशोक राम, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर धीरज हैं।
मदन मोहन झा को अध्यक्ष पद दिए जाने की चर्चा कुछ दिनों से चल रही थी, जिसपर मंगलवार को आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी। बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि पार्टी ने कार्यकारी और सलाहकार समिति का गठन भी किया है। कार्यकारी समिति में 23 नेता शामिल किए गए हैं। सलाहकार समिति में 19 नेता शामिल किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत आने वाले फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
वर्किंग कमेटी
कार्यकारी कमेटी में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उनमें विधायक अमिता भूषण, शाहिल खान, पूर्णमासी राम, डॉ. मो. जावेद आजाद, प्रेमचंद मिश्रा, कृपानाथ पाठक, राजेश कुमार, भावना झा, लालबाबू लाल, ब्रजेश पांडेय, अजय कुमार चौधरी, जया मिश्रा, पूनम पासवान, विनय वर्मा, अमित कुमार टुन्ना, बंटी चौधरी, मोतीलाल शर्मा, शकीलुरर्हमान, कैलाश पाल, आनंद शंकर, प्रयाग कुशवाहा, चंदन यादव और प्रवीण कुशवाहा हैं।
सलाहकार कमेटी
प्रदेश कांग्रेस की सलाहकार कमेटी में विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, डॉ. शकील अहमद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, केके तिवारी, सिद्धेश्वर प्रसाद, चंदन बागची, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज्योति, विजय शंकर दुबे, मौलाना असरारूलहक, अवधेश कुमार सिंह, रामदेव राय, उमा पांडेय, अब्दुल जलील मस्तान, रंजीत रंजन, शकीलुजमा अंसारी और डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल किए गए हैं।
अशोक चौधरी को हटाए जाने के बाद से पद था खाली
बता दें कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे विधान परिषद के सदस्य भी हैं। बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद अशोक चौधरी को पद से हटाये जाने के बाद से ही लगातार खाली था। कौकब कादरी प्रदेश अध्यक्ष के प्रभार में थे। 2019 में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी ने सवर्ण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप कर सवर्णों को लुभाने की कोशिश की है।
बधाईयों का सिलसिला जारी 
मदन मोहन झा ब्राह्मण जाति से आते हैं और बिहार में कांग्रेस के पुराने तथा कद्दावर नेता हैं। उन्होंने बिहार सरकार में महत्वपूर्ण विभाग भी संभाला है। झा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाईयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद झा ने कहा कि मेरा पहला प्रयास महागठबंधन में पार्टी के लिये ज्यादा से ज्यादा सीट लेना है। हालाकि, इसका फैसला पार्टी के आलाकमान करेगी।
जानिए कौन हैं मदन मोहन झा...
भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस से राजनीति में प्रवेश करने वाले मदन मोहन झा यूथ कांग्रेस के महासचिव तथा बिहार कांग्रेस के महासचिव भी रहे। वे 1985 से 1995 तक विधानसभा के सदस्य रहे। 7 मई 2014 से बिहार विधान परिषद में कांग्रेस कोटे से सदस्य हैं। मोहन झा के पिता नागेंद्र झा बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। मदन मोहन झा भी नीतीश सरकार में महागठबंधन सरकार के दौर में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रहे।
 डॉ. मदन मोहन झा, एक नजर
- एक अगस्त 1956 को दरभंगा के मनीगाछी में जन्म
- पिता, नागेंद्र झा, पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
- छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश
- राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस में महासचिव बनाए गए
- मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश, बिहार कांग्रेस में महासचिव बने
- बाद में पार्टी ने प्रोन्नत कर बिहार कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया
- उपाध्यक्ष के बाद पार्टी के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए
- 1985 से 1995 तक बिहार विधानसभा सदस्य रहे
- 7 मई 2014 से कांग्रेस कोटे से विधान परिषद में सदस्य
- महागठबंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे
chat bot
आपका साथी