भारत-चीन युद्ध के सिपाही 'लोहा सिंह' ने गांव वालों को पढ़ाया जनसंख्या नियोजन का पाठ

जिद त हम धरबे करेगा। करेगा त हम खूब जिद धरेगा अ तुमको घामा में डबल मारच कराएगा। लोहा सिंह के इन संवादों ने दर्शकों को लोटपोट कर रख दिया। पटना के लोगों ने भोजपुरिया टेस्‍ट का भरपूर आनंद लिया।

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 01:50 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 01:50 AM (IST)
भारत-चीन युद्ध के सिपाही 'लोहा सिंह' ने गांव वालों को पढ़ाया जनसंख्या नियोजन का पाठ
कालिदास रंगालय में मंच‍ित नाटक का एक दृश्‍य। जागरण

पटना, जेएनएन। 'जिद त हम धरबे करेगा। करेगा त हम खूब जिद धरेगा, अ तुमको घामा में डबल मारच कराएगा.. ठेठ भोजपुरी अंदाज में मंच पर इसी तरह का संवाद भारत-चीन युद्ध (Indo-China War) के फौजी लोहा सिंह (Armyman Loha Singh) का है। जो फौज (Indian Army) से रिटायर होकर गांव में सामाजिक कार्यो (Social Work) में लगा रहता है। तुलसी चौरा के पास पूजा-अर्चना करती उसकी पत्नी व खदेरन की माता नजर आती हैं। तभी लोहा मंच पर प्रवेश करता है। लोहा सिंह तेज आवाज में खदेरन की मां.. की रट लगाता है। तभी खदेरन की मां कहती है कि आ मार बढ़नी रे .. पूजा कइल गरगट कइले रहेलन। एको घड़ी चैन से ना रहे देस जब देख खदेरन की मदर, खदेरन की मदर, सुगा लेला रटल रहेलन. इसी प्रसंग से नाटक (Theater) का आरंभ होता है।

कालिदास रंगालय में रंगकर्मियों ने मोहा मन

कला कुंज पटना रंगमंडल (Kala Kunj Patna Rangmanadal) की ओर से रामेश्वर सिंह कश्यप लिखित व वरिष्ठ रंगकर्मी ओम कपूर निर्देशित 'लोहा सिंह' नाटक (Drama) का मंचन कालिदास रंगालय (Kalidas Rangalay) में शनिवार को हुआ। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद यहां धीरे-धीरे गतिविधियां सुचारु हो रही हैं। दर्शकों को कोरोना गाइडलाइन (Corona guideline) का ध्‍यान रखते हुए प्रेक्षागृह में प्रवेश दिया जा रहा है।

नाटक के जरिये जनसंख्‍या नियोजन का दिया संदेश

लोहा सिंह के घर साला बुलाकी, दाई भगजोगनी भी रहती है। खदेरन की मदर को अपने भाई बुलाकी की शादी को लेकर चिंता है। गांव में जनसंख्या नियोजन को लेकर कैंप लगता है। जहां पर पुरुषों की नसबंदी की जाती है। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि परिवार सीमित रखने में ही समाज की भलाई है। मंच पर विवेक आझो, ओम कपूर, उपेंद्र कुमार सिंह, संजीव सिंह, अक्षय कुमार, रंगोली पांडेय, रजनी कुमारी आदि ने अपनी भूमिका से दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया।

chat bot
आपका साथी