LJP News: एलजेपी पर कब्जे में साक्ष्य बन सकती है कार्यकारिणी सूची, चिराग व पारस के अपने-अपने दावे

LJP News राम विलास पासवान की विरासत पर कब्‍जे को लेकर एलेजपी में मचे घमासान में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची का अहम महत्‍व है। इसे लेकर चिराग पासवान व पशुपति पारस गुट के अपने-अपने दावे हैं। क्‍या है मामला आइए डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:54 AM (IST)
LJP News: एलजेपी पर कब्जे में साक्ष्य बन सकती है कार्यकारिणी सूची, चिराग व पारस के अपने-अपने दावे
चिराग पासवान एवं पशुपति पारस। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। LJP News लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चाचा-भतीजा (Pashupati Paras & Chirag Paswan) की लड़ाई के एपीसोड में कई किरदार हैं। सबकी अहम भूमिका है, लेकिन इस कड़ी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (National Executive Committee) के  सदस्यों की सूची भी महत्वपूर्ण रोल में सामने आ गई है, जो चुनाव आयोग (Election Commission) से लेकर न्यायालय (Court) तक पारस गुट और चिराग गुट के लिए साक्ष्य का काम आएगा। फिलहाल दोनों पक्ष के दावों को छोड़ दें तो कोई पक्ष मुकम्मल तौर पर यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कार्यकारिणी में कुल कितने सदस्य हैं। दोनों के दावे में भी तालमेल भी नहीं है। हालांकि, दोनों पक्ष स्वीकार कर चुके हैं कि दो वर्षों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची अपडेट नहीं हुई है।

पारस का दावा: कार्यकारिणी के 85 फीसद सदस्‍य साथ

कार्यकारिणी से जुड़े सवाल पर पशुपति कुमार पारस ने बताया कि 2019 की ही कार्यकारिणी सूची बनी हुई है। इस बीच रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) समेत कई सदस्यों के निधन और कई नेताओं के पार्टी छोड़ने से कार्यकारिणी में 15-20 सदस्य कम हुए हैं। उनका दावा है कि वर्तमान सूची में जितने सदस्य हैं, उनमें से 85 फीसद उनके साथ हैं।

चिराग बोले: कार्यकारिणी के 90 फीसद सदस्य मेरे साथ

इधर, चिराग गुट के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 92 सदस्य हैं, किंतु कुछ के निधन और कुछ के पार्टी छोड़ने से कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं है। उन्होंने दावा है कि कार्यकारिणी के 90 फीसद सदस्य चिराग पासवान के साथ हैं।

अब सड़क पर उतरने की तैयारी में चिराग

रविवार को होने वाली एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई एजेंडे पर अहम फैसला लिया जाएगा। इसमें चिराग पासवान को लेकर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक कार्यक्रम तैयार करने की रणनीति बनेगी। चिराग के एक करीबी नेता ने बताया कि पारस और उनके समर्थकों को करारा जवाब देने हेतु चिराग सड़क पर उतरने के लिए तैयार हो गए हैं। अगले पखवारे बिहार से देशव्यापी दौरे का आगाज करेंगे। यही वजह है कि चुनाव आयोग से लौटने के बाद चिराग शुक्रवार को देर शाम तक सलाहकारों के संग बैठक के एजेंडे की तैयारी में जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी